कौन हैं Harsh Dubey? जिन्हें इंडिया- ए में मिली जगह, IPL डेब्यू मैच में Mitchell Marsh को बनाया पहला शिकार
विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में जगह दी गई है। इसके बाद सोमवार 19 मई को हर्ष को अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला। सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड की जगह हर्ष को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 22 साल के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया। अपने डेब्यू मैच में ही हर्ष दुबे ने मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। हर्ष का इंग्लैंड दौरे के लिए भारत-ए टीम में भी चयन हुआ है।
बता दें कि विदर्भ के इस क्रिकेटर ने 2024-25 सीजन में रणजी ट्रॉफी का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ है। उन्होंने 2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन में 69 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने एक रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। हर्ष दुबे ने 2018-19 में आशुतोष अमन के 68 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
That maiden #TATAIPL wicket feeling 👌
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 19, 2025
Harsh Dubey | #PlayWithFire | #LSGvSRH pic.twitter.com/LLyaK3x9Du
ऑक्शन में नहीं बाद में SRH ने किया साइन
इस उम्दा प्रदर्शन के बावजूद भी हर्ष दुबे को आईपीएल ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने आर. स्मरण की जगह चोटिल खिलाड़ी के तौर पर उन्हें साइन किया। लखनऊ के खिलाफ हेड के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उनकी जगह हर्ष दुबे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। अपने डेब्यू मैच में इस युवा खिलाड़ी ने मिचेल मार्श को आउट किया।
ऐसा रहा है घरेलू क्रिकेट
गौरतलब हो कि दिसंबर 2022 में विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। इसके बाद से हर्ष ने 18 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 19.88 की प्रभावशाली औसत से 97 विकेट लिए हैं। हालांकि, व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अभी तक उसी ऊंचाई पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने 20 लिस्ट ए मैचों में 21 विकेट और 16 टी20 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। हालांकि, उन्होंने 6.78 की किफायती टी20 इकोनॉमी रखी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, आकाश दीप, अवेश खान, रवि बिश्नोई, दिग्वेश सिंह राठी, विलियम ओरूरके
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: भारत नहीं लेगा एशिया कप में हिस्सा की खबर निकली झूठी, BCCI ने अफवाहों को किया खारिज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।