Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK ने खेला मास्टर स्ट्रोक, मुंबई के पूर्व खिलाड़ी को टीम में कर लिया शामिल

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 05:15 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी गुरजपनीत सिंह चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। टीम ने उनके रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई के पूर्व खिलाड़ी डेविड ब्रेविस को उनकी जगह स्क्वाड में शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स का मिडिल ऑर्डर कम दिखा है। ब्रेविस के आने से चेन्नई के मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी।

    Hero Image
    चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में किया शामिल। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले मास्टरस्ट्रोक खेला है। टीम ने एक नए खिलाड़ी की एंट्री कर दी है। जल्द ही वह खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुआ दिखाई देगा। इससे पहले यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुका है। डेवाल्ड ब्रेविस को टीम ने गुरजपनीत सिंह के स्थान पर रिप्लेस किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हम बात कर रहे हैं डेवाल्ड ब्रेविस की, जो इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे हैं, लेकिन इस बार अनसोल्ड चले गए थे, लेकिन अब चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें मौका देने के बारे में सोचा है। इससे टीम और भी मजबूत होगी। डेवाल्ड ब्रेविस अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने और पहचाने जाते हैं।

    गुरजपनीत की जगह डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री

    दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया कि गुरजपनीत सिंह चोट के कारण आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर डेवाल्ड टीम में शामिल किया गया है।

    यहां एक सवाल उठता है कि एक ​भारतीय खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर विदेशी खिलाड़ी की एंट्री कैसे हो गई? गुरजपनीत सिंह भारतीय हैं, लेकिन जब नीलामी हुई थी, तब चेन्नई की टीम ने सात ही विदेशी खिलाड़ी अपने स्क्वाड में शामिल किए थे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कोई भी टीम अपने स्क्वाड में आठ विदेशी खिलाड़ी रख सकती है।

    ब्रेविस की तुलना डिविलियर्स से

    यानी चेन्नई के पास एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट खाली था, जहां टीम ने डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल कर लिया है। बता दें कि साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस की तुलना एबी डिविलियर्स के साथ होती है। ब्रेविस इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।

    आईपीएल 2022 और 2024 में वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 10 मैच खेलकर 230 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 23 का रहा है और वे 133.72 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। वहीं, चेन्नई की टीम बल्लेबाजी की समस्या से जूझ रही है।

    चेन्नई को मिलेगा फायदा

    ऋतुराज गायकवाड चोटिल होकर पहले ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके बाद कप्तानी की जिम्मेदारी एमएस धोनी के कंधों पर है। बाकी बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। डेवाल्ड ब्रेविस के टीम में शामिल होने से चेन्नई की बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूती मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- MI vs SRH: हैदराबाद की हार का सबसे बड़ा विलेन, एक मैच के बाद लगातार डुबो रहा टीम की नैया?