विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs SRH Weather Report: बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Published: Sat, 20 Apr 2024 07:00 AM (IST)

आईपीएल 2024 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी। दिल्ली ने अपने आखिरी मुकाबले ...और पढ़ें

DC vs SRH Weather Report: दिल्ली की अगली भिड़ंत हैदराबाद के साथ होगी।
DC vs SRH Weather Report: दिल्ली की अगली भिड़ंत हैदराबाद के साथ होगी।

HighLights

  1. आईपीएल 2024 के 35वें मैच में दिल्ली से होगी हैदराबाद की भिड़ंत
  2. शानदार फॉर्म में हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर
  3. गुजरात के खिलाफ कमाल का रहा था दिल्ली के गेंदबाजों का प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। DC vs SRH Weather Report: जीत की हैट्रिक लगा चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। हैदराबाद ने आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पटखनी दी थी। एसआरएच के बल्लेबाजों ने आरसीबी के खिलाफ रनों का अंबार लगाया था। ट्रेविस हेड के बल्ले से तूफानी शतक निकला था, तो हेनरिक क्लासन का बल्ला भी जमकर बोला था।

दूसरी ओर, गेंदबाजों के धांसू प्रदर्शन के दम पर दिल्ली ने लास्ट मैच में गुजरात को 6 विकेट से धूल चटाई थी। दिल्ली और हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल।

बारिश बनेगी विलेन?

दिल्ली और हैदराबाद (DC vs SRH) के बीच होने वाले मैच में बारिश विलेन नहीं बनेगी। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बारिश होने के चांस ना के बराबर हैं। शाम के समय पर दिल्ली में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, खिलाड़ियों और दर्शकों को ज्यादा गर्मी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: कौन हैं Gujarat Titans की ‘मिस्ट्री गर्ल’? सोशल मीडिया पर VIDEO ने लगाई आग; यूजर्स ने दिए एक से बढ़कर एक रिएक्शन

कैसी खेलती है दिल्ली की पिच?

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी खेलती है। गेंद बल्ले पर रुक कर आती है और शॉट लगाने के लिए बल्लेबाजों को मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि, वर्ल्ड कप 2023 में पिच से बल्लेबाजों को भी मदद मिलती दिखाई दी थी। ऐसे में गेंद और बल्ले के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

लाजवाब फॉर्म में हैदराबाद के बल्लेबाज

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज आईपीएल 2024 में फुल फॉर्म में हैं। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ट्रेविस हेड ने बल्ले से खूब कोहराम मचाया था। हेड ने 41 गेंदों पर 102 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, हेनरिक क्लासन ने 31 गेंदों पर 67 रन ठोके थे। अंतिम ओवरों में एडम मार्करम और अब्दुल समद ने भी तूफानी बल्लेबाजी से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया था।