विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs GT: 'हमने आज काफी कुछ..,' Axar Patel का फूटा गुस्सा; गुजरात से मिली हार का इन्हें बताया मुजरिम

Published: Mon, 19 May 2025 12:05 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस से 10 विकेट से करारी हार मिली। मैच में मिली जीत के ...और पढ़ें

Axar Patel ने बताया कहां हुई DC से चूक?
Axar Patel ने बताया कहां हुई DC से चूक?

HighLights

  1. DC Vs GT: गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से दी मात
  2. DC Vs GT: अक्षर पटेल ने बताया कहां हुई दिल्ली से चूक
  3. DC Vs GT: दिल्ली की टीम अंक तालिका पर पांचवें स्थान पर मौजूद

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Axar Patel Statement: दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 18 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को उनकी 61 गेंदों में 108 रनों की नाबाद पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

वहीं, दिल्ली की टीम की तरफ से केएल राहुल ने 112 रन की नाबाद पारी भी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। गुजरात ने मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में मिली करारी हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल काफी गुस्से में नजर आए।

DC को GT से मिली 10 विकेट की करारी हार

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए 18 मई का दिन बहुत खराब रहा। दिल्ली की टीम के गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली की टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी। दिल्ली को अपने पिछले पांच मैचों में तीन हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम 13 अंकों के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और उनका नेट रन रेट +0.260 है।

गुजरात (Gujarat Titans) के हाथों 10 विकेट से मिली करारी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उनसे कहां गलती हुई, जिसके कारण उन्हें जीटी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: DC vs GT: कुलदीप यादव ने अंपायर को दिखाई आंख, बीच मैदान दी धमकी; अब मंडरा रहा बैन का खतरा!

Axar Patel ने बताया कहां हुई DC से चूक?

अक्षर (DC Captain Axar Patel) ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार साझेदारी की तारीफ की और कहा कि उनकी पारियों ने गुजरात को लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की टीम को अपनी फील्डिंग और पावरप्ले में गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान अक्षर ने कहा,

"जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, अगर आप विकेट नहीं खोते हैं, तो लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। गेंदबाजों ने कड़ी मेहनत की, लेकिन हम आज नहीं जीत सके। जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की वह एक बड़ा सकारात्मक पहलू था, हमें अपनी फील्डिंग और पावरप्ले में गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है।"