विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs GT: कुलदीप यादव ने अंपायर को दिखाई आंख, बीच मैदान दी धमकी; अब मंडरा रहा बैन का खतरा!

Published: Mon, 19 May 2025 04:00 AM (GMT+05:30)

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के मुकाबले में कुलदीप यादव को अंपायर को धमकी देते सुना गया। दरअसल कुलदीप यादव ...और पढ़ें

कुलदीप यादव ने अंपायर को दिखाई आंख। फोटो- सोशल मीडिया
कुलदीप यादव ने अंपायर को दिखाई आंख। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया
  2. कुलदीप यादव ने अंपायर को दी धमकी
  3. कुलदीप का वीडियो वायरल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 60वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटन्स से हुआ। गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से मात दी। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल (93) और साई सुदर्शन (108) नाबाद लौटे। दिल्ली कैपिटल्स का कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका लेकिन, कुलदीप ने एक मौका बनाया था।

हालांकि, अंपायर की गलती से कुलदीप को विकेट नहीं मिला। इसके बाद कुलदीप यादव को अंपायर को धमकी देते देखा गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में कुलदीप यादव अंपायर से सवाल पूछते हुए दिखाई दिए। साथ में अंपायर्स कॉल आने पर धमकी देते हुए भी सुना गया। अब उन पर पेनाल्टी का खतरा मंडराने लगा है। 

कुलदीप ने अंपायर को धमकाया

यह पूरी घटना 8वें ओवर की पहली गेंद पर घटी। कुलदीप अपने स्पेल का पहला ओवर करने आए थे। सामने सेट बल्लेबाज साई सुदर्शन खेल रहे थे। कुलदीप ने फुलर लेंथ की गेंद की। साई सीधे बल्ले से खेलने गए और बीट हुए। गेंद सीधा पैड पर लगी। कुलदीप और कीपर ने जोरदार अपील की। अंपायर नॉट आउट दिया। इसके अक्षर ने रिव्यू का इशारा किया।

स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई आवाज

इस दौरान जब कुलदीप अपने रनअप के पास खड़े साथी खिलाड़ियों के पास जा रहे थे तो अंपायर के साथ बातचीत करने लगे। कुलदीप को स्टंप माइक पर कहते हुए सुना गया कि क्या भाई क्या लग रहा है। इसके बाद कहा कि अंगुली उठा दे देते यार अगर अंपायर्स कॉल हुई तो। ऐसा नहीं होता भाई। आरे यार क्या अंपायरिंग की है। साथ ही बीच में मुस्कुराते हुए एक दो अपशब्द भी कहे।

गुस्से में दिखे कुलदीप यादव

रिव्यू में टीवी अंपायर देखा की गेंद मिडिल स्टंप पर गिरी और गेंद लेग स्टंप को जाकर लगी। इसके बाद अंपायर ने अंपायर्स कॉल को सही ठहराया। इसके बाद कुलदीप यादव को हताश और निराश भी देखा गया। कुलदीप ने गुस्से में अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

कुलदीप को पेनल्टी का खतरा

अब कुलदीप पर इस हरकत के बाद आईपीएल की आचार संहिता के संभावित उल्लंघन के लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से जुर्माना मिल सकता है। साथ ही उन पर बैन का खतरा मंडराने लगा। आईपीएल में अंपायर का फैसला अंतिम माना जाता है और कुलदीप ने अपनी असहमति के साथ आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

गुजरात ने रचा इतिहास

मैच की बात करें तो गुजरात ने इतिहास रचते हुए बिना विकेट गंवाए 10 विकेट से जीत दर्ज की। यह आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने 200 रन का टारगेट बिना विकेट गंवाए हासिल किया। गुजरात के साथ-साथ आरसीबी और पंजाब किंग्स भी आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गईं।

यह भी पढे़ं- DC vs GT: गुजरात टाइटन्स की जीत से साफ हुई प्लेऑफ की तस्वीर, 3 टीमें क्वालीफाई; मैच में लगे दो शतक