विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Avesh Khan Last Over: 6 गेंद पर चाहिए थे 9 रन...राजस्थान के लिए काल बनकर आए आवेश खान; यूं पलट दी बाजी

Published: Sun, 20 Apr 2025 08:39 AM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए राजस्थान के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने जो काम किया था वही भूमिका लखनऊ के लिए आवेश ...और पढ़ें

Avesh Khan ने RR Vs LSG Match में आखिरी ओवर में पलटा मैच
Avesh Khan ने RR Vs LSG Match में आखिरी ओवर में पलटा मैच

HighLights

  1. RR Vs LSG: लखनऊ ने राजस्थान को 2 रन से मात दी
  2. RR Vs LSG: आखिरी ओवर में आवेश खान ने पलटा मैच का रुख
  3. RR Vs LSG: राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 9 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Avesh Khan last over Vs RR: राजस्थान रायल्स के लिए मैदान बदला, लेकिन नतीजा नहीं। लगातार दो मुकाबलों में अंतिम ओवर में उसने बाजी गंवा दी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पिछले मैच के आखिरी ओवर में राजस्थान को हार मिली और अब घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में लखनऊ के खिलाफ भी उसे आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में भी आखिरी ओवर में राजस्थान को 9 रन की दरकार थी, लेकिन टीम केवल 6 रन ही बना सकी और उसे दो रन से हार झेलनी पड़ी। लखनऊ की तरफ से आखिरी ओवर में चमके आवेश खान, जिन्होंने कमाल की गेंदबाजी कर राजस्थान के जबड़े से मैच छीन लिया। आइए जानते हैं आखिरी ओवर में आवेश द्वारा डाली गई हर गेंद पर क्या हुआ। 

Avesh Khan ने RR Vs LSG Match में आखिरी ओवर में पलटा मैच

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के लिए राजस्थान के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने जो काम किया था, वही भूमिका लखनऊ के लिए आवेश खान (Avesh Khan Last Over Thriller) ने निभाई। लखनऊ की तरफ से अंतिम ओवर में कप्तान ऋषभ पंत ने आवेश को गेंद थमाई। उस वक्त क्रीज पर ध्रुव जुरैल (06) और शिमरन हेटमायर (12) मौजूद थे। सभी को लग रहा था कि राजस्थान ये मुकाबला आसानी से जीत लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

  • आवेश खान ने पहली गेंद यार्कर फेंकी और एक रन दिया।
  • दूसरी गेंद हेटमायर से थोड़ा दूर फेंकी और इस पर दो रन आए।
  • अगली गेंद पर आवेश ने हेटमायर को आउट किया और लखनऊ के खेमे में जीत की उम्मीद जगाए रखी।
  • इसके बाद आए शुभम दुबे को उन्होंने परफेक्ट यार्कर डाली और चौथी गेंद पर एक भी रन नहीं बना।
  • पांचवीं गेंद पर शुभम भी आउट होते, लेकिन मिलर ने उनका कैच छोड़ा।
  • अंतिम गेंद पर शुभम ने तेज शाट मारा, लेकिन आवेश ने हाथ से रोका और अंतिम गेंद पर केवल एक रन मिला और रायल्स अपने घर पर लगातार दूसरा मैच हार गई।

यह भी पढ़ें: RR vs LSG: आवेश खान ने राजस्थान के जबड़े से छीनी जीत, लखनऊ ने रोमांचक मैच में रजवाड़ों को दी 2 रनों से मात

Yashasvi Jaiswal की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे मैच में बल्ले से रन बटोरे। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में 75 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी ने लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। लखनऊ के खिलाफ यशस्वी ने 52 गेंद पर 74 रन बनाए।

उनके अलावा14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी हर किसी का दिल जीता। इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे वैभव (34) ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा वैभव ने यशस्वी के साथ मिलकर पहले विकेट 85 रन की साझेदारी की।