Ajinkya Rahane ने MS Dhoni का 11 साल पुराना रिकॉर्ड किया धराशायी, जड़ा IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक
Ajinkya Rahane Smashes MS Dhoni 11 Years Old Record IPL।मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2023 के 12वें मैच में सीएसके को 7 विकेट से जीत मिली। अजिंक्ये ने धमाकेदार पारी खेलते हुए धोनी का एक रिकॉर्ड धवस्त किया।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Ajinkya Rahane Smashes MS Dhoni 11 Years Old Record IPL।मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2023 के 12वें मैच में सीएसके को 7 विकेट से जीत मिली। इस मैच में मुंबई इँडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 158 रनों का टारगेट रखा था, जिससे सीएसके टीम ने 11 गेंद रहते ही हासिल कर लिया।
इस जीत में अंजिक्य रहाणे का खास योगदान रहा, जिन्होंने धमाकेदार पारी खेलते हुए कई खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी धवस्त किया।
Ajinkya Rahane ने लगाया आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक
बता दें कि टीम इंडिया से एक साल से ज्यादा समय से बाहर चल रहे अंजिक्ये रहाणे ने आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए पहला मैच खेलते ही धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की और ये आईपीएल 2023 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने गए है। उन्होंने 27 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
Ajinkya Rahane ने तोड़ा MS Dhoni का 11 साल पुराना रिकॉर्ड
बता दें कि रहाणे ने 19 गेंद पर ये अर्धशतक जड़कर मोईन अली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2022 में सीएसके की तरफ से खेलते हुए 19 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ा था। लिस्ट में टॉप पर सुरेश रैना का नाम शामिल है, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी थी। वहीं अंजिक्ये ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी धवस्त किया। धोनी ने साल 2012 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।