MS Dhoni IPL 2023: 'प्लीज माही भाई CSK की कैप्टेंसी..' भरी प्लाइट में पायलट ने MS Dhoni से की ये गुजारिश
MS Dhoni IPL 2023 मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी टीम जिस फ्लाइट में बैठी थी उसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फ्लाइट में धोनी से पायलट ने एक खास रिक्वेस्ट की।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Pilot's Special Request To MS Dhoni Said Please Continue To Be CSK Captain IPL 2023। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को उन्हीं के होम ग्राउंड में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी और इस सीजन की लगातार दूसरी जीत हासिल की, लेकिन धोनी ने लखनऊ सुपर जायटंस के खिलाफ मिली हार के बाद अपने एक बयान से प्रशंसको को काफी चिंता में डाल दिया है।
बता दें कि सीएसके के गेंदबाजों की नो और वाइड बॉल फेंकने पर कहा था कि अगर गेंदबाज इसे जारी रखते है, तो उन्हें नया कप्तान देखना होगा। इसी कड़ी में अब एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट के दौरान एक पायलट ने धोनी से एक खास रिक्वेस्ट की और सभी फैंस का दिल जीत लिया।
IPL 2023: पायलट ने MS Dhoni से फ्लाइट में की CSK Captaincy न छोड़ने की रिक्वेस्ट
दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी टीम जिस फ्लाइट में बैठी थी, उसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फ्लाइट में धोनी से पायलट ने एक खास रिक्वेस्ट की। वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट अनाउंसमेंट करते हुए कहते है कि वह खुश है कि सीएसके की टीम उनकी फ्लाइट में यात्रा कर रही है। पायलट ने शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो जैसे का नाम लेते हुए धोनी से एक खास विनती की। उन्होंने कहा , ''मैं माही भाई आपको बहुत बड़ा फैन हूं, आपसे एक अनुरोध है कि आप सीएसके के कप्तान बने रहे।''
इस दौरान फ्लाइट में मौजूद फैंस ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया। बता दें क धोनी 41 साल के हो चुके हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है, हालांकि सीएसके के फैंस अभी भी उन्हें कप्तानी करते हुए देखना चाहते है।
देखें VIDEO:
Was on the same flight with thala and csk team and the pilot was a big fan of csk #mycaptain #CSK #yellove #dhoni #thala pic.twitter.com/MV5UPnYOFf
— one has no name 💙 (@namenotfound92) April 6, 2023
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।