विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG vs WI: रशीद ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, ग्रीम स्वान को छोड़ा पीछे; ऐसा करने वाले बने पहले इंग्लिश स्पिनर

Published: Sun, 01 Jun 2025 10:13 PM (IST)

आदिल रशीद ने 12 साल पुराना ग्रीम स्वान के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया। साल 2013 से ग्रीम स्वान के ...और पढ़ें

आदिल रशीद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रचा इतिहास। फोटो- रायटर
आदिल रशीद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रचा इतिहास। फोटो- रायटर

HighLights

  1. आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए चार विकेट
  2. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने
  3. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने पांचवें गेंदबाज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने 13 साल पुराने ग्रीम स्वान का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कार्डिफ खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 308 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने 10 ओवर में 63 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इन विकेटों की मदद से वह इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के स्पिनर

  • आदिल रशीद - 412
  • ग्रीम स्वान - 410
  • मोईन अली - 366
  • डेरेक अंडरवुड - 329
  • जॉन एम्बुरे - 223

आदिल रशीद ने 12 साल पुराना ग्रीम स्वान के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया। साल 2013 से ग्रीम स्वान के नाम इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज था। अब आदिल रशीद के नाम यह उपलब्धि दर्ज हो गई।

यही नहीं, आदिल रशीद के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वह इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। आदिल रशीद ने इंग्लैंड के लिए 294 मैच खेले हैं और कुल 412 विकेट अपने नाम किए हैं।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • जेम्स एंडरसन - 991
  • स्टुअर्ट ब्रॉड - 847
  • इयान बॉथम - 528
  • डैरेन गफ - 466
  • आदिल रशीद - 412
  • ग्रीम स्वान - 410

यह भी पढे़ं- दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा ने इंग्लैंड में जड़ा शतक, इतनी गेंद में खेली तूफानी पारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।