Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WTC 2025 Final Prize Money: चैंपियन साउथ अफ्रीका सहित ऑस्ट्रेलिया की छप्पर फाड़ कमाई, टीम इंडिया भी करोड़ों कमा गई

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 05:27 PM (IST)

    WTC 2023-25 Prize Money details टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने आखिरकार आईसीसी ट्रॉफी के 27 साल के सूखे को खत्म किया। डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले दो डब्ल्यूटीसी चक्र में जीत हासिल की थी।

    Hero Image
    WTC Final 2025 Prize Money: चैंपियन South Africa को कितने मिली प्राइज मनी?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WTC 2025 Final Prize Money details: टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने आखिरकार आईसीसी ट्रॉफी के 27 साल के सूखे को खत्म किया। डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले दो डब्ल्यूटीसी चक्र में जीत हासिल की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला खेलने पहुंची थी और इसी दौरान उन्होंने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के गुरूर को तोड़ डाला।

    27 साल बाद अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के साथ साउथ अफ्रीका के माथे से 'चोकर्स' का टैग भी मिट गया। डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 जीतने के बाद साउथ अफ्रीका को करीब 30 करोड़ रुपये से नवाजा गया। वहीं, हारने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की भी तगड़ी कमाई हुई। इतना ही, नहीं फाइनल मैच नहीं खेलने के बावजूद टीम इंडिया को भी करोड़ रुपये मिले।

    WTC Final 2025 Winner: साउथ अफ्रीका को कितने मिली प्राइज मनी?

    दरअसल, ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (SA vs AUS WTC Final 2025) के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर WTC Final 2025 का मैच खेला गया। जहां ऑस्‍ट्र‍ेलिया टीम दूसरी बार तो साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल खेलने उतरी थी। पिछले साइकिल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम‍ किया था, लेकिन इस बार कंगारू टीम ये खिताब का बचाव नहीं कर पाई और डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल 2025 का फाइनल साउथ अफ्रीका ने जीत लिया।

    साउथ अफ्रीका की टीम ने इस तरह डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 (WTC 2025 Prize Money) जीतने के साथ ही छप्पर फाड़ कमाई की। अफ्रीका (South Africa Prize Money) को $3.6 मिलियन (30 करोड़ से ज्‍यादा रुपये) प्राइस मनी मिली, जो कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्राइस मनी (20 करोड़ रुपये) से ज्यादा रही।

    इतना ही नहीं WTC फाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को करीब 18.5 करोड़ रुपये मिले। WTC प्‍वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर रही, जिसके लिए उन्हें करीब 12.32 करोड़ रुपये मिले।

    यह भी पढ़ें: WTC Final: Temba Bavuma तो निकले सरताज... साउथ अफ्रीका को दिलाई ऐतिहासिक जीत; रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा

    WTC Final 2025 Prize Money: किस टीम को कितने मिले?

    • पहला स्थान ( दक्षिण अफ्रीका): करीब 30 करोड़
    • दूसरा स्थान (ऑस्ट्रेलिया): करीब 18 करोड़
    • तीसरा स्थान (भारत): करीब 12 करोड़
    • चौथा स्थान (न्यूजीलैंड): करीब 10 करोड़
    • पांचवां स्थान (इंग्लैंड): करीब 8 करोड़
    • छठा स्थान (श्रीलंका): करीब 7 करोड़
    • सातवां स्थान (बांग्लादेश): करीब 6 करोड़
    • आठवां स्थान (वेस्ट इंडीज): करीब 5 करोड़
    • नौवां स्थान (पाकिस्तान): करीब 4 करोड़

    WTC Final 2025 का कैसा रहा हाल?

    दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final 2025 का मैच खेला गया। इस मैच में अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और उनका ये फैसला उनके लिए सही रहा।

    मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 212 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में पहली पारी में अफ्रीका की टीम 138 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 207 रन बनाए और अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का टारगेट मिला। एडेन मार्करम के शानदार शतक और कप्तान बावुमा की चोट के बावजूज जुझारू 66 रन की पारी के दम पर अफ्रीका ने ये 83.4 ओवर में हासिल कर लिया। 

    यह भी पढ़ें: WTC Final SA vs AUS: 27 साल बाद हटा चोकर्स का तमगा, साउथ अफ्रीका ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का तिलिस्म, टेस्ट क्रिकेट को मिला नया सरताज

    टेम्बा और मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए 250 गेंद में 147 रन की साझेदारी हुई। ट्रिस्टन स्टब्स 43 गेंद में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टार बल्लेबाज एडन मार्करम 207 गेंद में 136 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी खिताब के 27 साल के सूखे को खत्म किया। टीम ने इससे पहले 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में अपना इकलौता आईसीसी खिताब जीता था।