Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WPL 2025 जीतते ही Harmanpreet Kaur ने नीता अंबानी को लगाया गले, हार के बाद रोने लगीं दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी

    डब्ल्यूपीएल 2025 (WPL Final Highlights) के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीसरी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में पहुंची लेकिन इस बार भी उनके हाथ सिर्फ निराशा लगी। मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2025 फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन स मात दी। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ियों का दिल टूट गया।

    By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Sun, 16 Mar 2025 09:11 AM (IST)
    Hero Image
    WPL 2025 Final हारते ही रोने लगीं Delhi Capitals की खिलाड़ी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indians Women Vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स को डब्ल्यूपएल 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई में खेले गए डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मैच में मुबंई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया। फाइनल में हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम की खिलाड़ी रो पड़ीं। ऑलराउंडर मेरिजन कैप तो रोने लगीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके अलावा बाकी खिलाड़ी भी निराश नजर आए। उधर दूसरी ओर चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम के चेहरे पर खुशी के आंसू दिख रहे थे। मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम किया। चैंपयिन मुंबई इंडियंस और हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

    WPL 2025 Final: चैंपियन बनते ही झूठ उठे मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स

    दरअसल, डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) के खिलाड़ियों की खुशी देखने लायक रही। सभी प्लेयर्स जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते नजर आए। मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी को गले लगाया।

    इस दौरान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और नीता अंबानी (Nita Ambani) को बेहद खुश देखा गया। मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ी जश्न में डूब गए। इसके अलावा कोचिंग स्टाफ भी काफी खुश नजर आए।

    यह भी पढ़ें: WPL 2025 Prize Money: चैंपियन Mumbai Indians पर हुई करोड़ की बरसात, हारकर भी Delhi Capitals हुई मालामाल

    WPL 2025 का फाइनल हारते ही रोने लगे Delhi Capitals के खिलाड़ी

    दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में फाइनल में हारने के बाद मायूसी साफ झलक रही थी। टीम की ऑलराउंडर मेरिजन कैप (Marizanne Kapp Crying) को मैदान पर रोते हुए देखा गया। वह अपने आंसू नहीं छिपा पा रही थी। साथ ही कप्तान मेग लेनिंग और बाकी खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। 

    WPL 2025 Final में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से दी मात

    अगर बात करें डब्ल्यूपीएल 2025 (WPL Final Highlights) के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। मेग लेनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीसरी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार भी उनके हाथ सिर्फ निराशा लगी।

    पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने उनका खिताब जीतने का सपना तोड़ा था। दूसरे सीजन में आरसीबी ने उन्हें फाइनल में हराया था और अब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर फाइनल में हराकर चैंपियन बनने से रोका। 

    फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट में 149 रन बनाए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम 150 रन का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141रन ही बना सकी।