Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

DCW vs MIW Highlights: मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता WPL का खिताब, लगातार तीसरी बार फाइनल में हारी दिल्‍ली कैपिटल्‍स

DCW vs MIW Highlights: विमंस प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला शनिवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस और मुंबई इंडियंस विमंस के बीच खेला गया।। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

By Rajat Gupta Sat, 15 Mar 2025 11:40 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला शनिवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस और मुंबई इंडियंस विमंस के बीच खेला गया।। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। मुंबई ने 8 रन से इस मैच को अपने नाम किया। यह मुंबई की दूसरी ट्रॉफी है। वहीं लगातार तीसरे सीजन में फाइनल खेल रही दिल्‍ली का खिताब जीतने का सपना टूट गया। 

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने 14 रन के भीतर 2 विकेट खो दिए। इसके बाद कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने नट साइवर-ब्रंट के साथ पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। ब्रंट ने 28 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत कौन ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 44 गेंदों पर 66 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान मुंबई की कप्‍तान ने 9 चौके और 2 छक्‍के ठोके। इसके अलावा मुंबई की कोई बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाईं।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने प्‍लेइंग 11 में एक चेंज किया गया वहीं मुंबई इंडियंस बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है। पहले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस की नजर दूसरे खिताब पर है। दूसरी ओर लगातार तीसरे सीजन में फाइनल खेल रही दिल्‍ली कैपिटल्‍स ट्रॉफी का स्‍वाद चखना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, नल्लापुरेड्डी चरानी।

15 Mar 202511:40:15 PM
DCW vs MIW Live: मुंबई ने जीती ट्रॉफी

 विमंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का फाइनल मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। फाइनल में मुंबई ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 8 रन से हराया। यह मुंबई की 3 सीजन में दूसरी ट्रॉफी। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई ने 149 रन बनाए थे। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स 141 रन ही बना सकी।

15 Mar 202511:23:18 PM
DCW vs MIW Live: ट्रॉफी के करीब मुंबई

 दिल्‍ली का 9वां विकेट गिर गया है। मिन्नू मणि ने 2 गेंदों का सामना किया और 1 चौके की मदद से 4 रन बनाए। मुंबई को दूसरे खिताब के लिए बस 1 विकेट चाहिए है।

15 Mar 202511:19:27 PM
DCW vs MIW Live: दिल्‍ली का सपना हो सकता चूर

 दिल्‍ली कैपिटल्‍स का खिताब जीतने का सपना चूर हो सकता है। नट साइवर-ब्रंट ने दिल्‍ली को लगातार 2 झटके दिए हैं। उन्‍होंने पहले मारिजैन काप का शिकार किया। काप ने 26 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। अगली ही गेंद पर ब्रंट ने शिखा पांडे को बोल्‍ड किया। शिखा डक पर पवेलियन लौटीं।

15 Mar 202510:54:29 PM
DCW vs MIW Live: दिल्‍ली की मुश्किलें बढ़ीं

 दिल्‍ली कैपिटल्‍स धीरे-धीरे हार की ओर बढ़ रही है। टीम की 6 बल्‍लेबाज अब तक आउट हो चुकी हैं। सारा ब्राइस कुछ खास नहीं कर पाईं और 5 के स्‍कोर पर रन आउट हुईं। 13 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 84 रन है।

15 Mar 202510:49:58 PM
DCW vs MIW Live: दिल्‍ली की आधी टीम लौटी पवेलियन

 दिल्‍ली कैपिटल्‍स अब मैच से दूर होती जा रही है। टीम का 5वां विकेट गिर गया है। जेमिमा रोड्रिग्स ने 21 गेंदों पर 30 रन ठो‍क दिए। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके भी लगाए।

15 Mar 202510:36:14 PM
DCW vs MIW Live: दिल्‍ली की मुश्किलें बढ़ीं

 दिल्‍ली कैपिटल्‍स की मुश्किले बढ़ गई हैं। 44 के स्‍कोर पर टीम के 4 विकेट गिर चुके हैं। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर एनाबेल सदरलैंड स्‍ट‍ंपिंग आउट हुईं। उन्‍होंने 5 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए।

15 Mar 202510:31:23 PM
DCW vs MIW Live: दिल्‍ली को लगा तीसरा झटका

 दिल्‍ली कैपिटल्‍स की शुरुआत भी खराब रही। टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। जेस जोनासेन ने 15 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। 7 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन है।

15 Mar 202510:10:48 PM
DCW vs MIW Live: सलामी जोड़ी लौटी पवेलियन

 मुंबई इंडियंस की तरह ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स की शुरुआत भी खराब रही। 17 के स्‍कोर पर दिल्‍ली की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है। कप्‍तान लैनिंग के बाद शेफाली वर्मा आउट हो चुकी हैं। शेफाली ने 9 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए।

15 Mar 202510:06:54 PM
DCW vs MIW Live: दिल्‍ली की कप्‍तान आउट

 दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पहला विकेट गिर चुका है। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर नट साइवर-ब्रंट ने कप्‍तान मैग लेनिंग को बोल्‍ड किया। लेनिंग ने 9 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके लगाए। अब शेफाली वर्मा का साथ देने के लिए जेस जोनासेन मैदान पर आई हैं।

15 Mar 202510:01:10 PM
DCW vs MIW Live: दिल्‍ली की सलामी जोड़ी मैदान पर

 दिल्‍ली कैपिटल्‍स को जीत के लिए 150 रन चाहिए। दिल्‍ली की सलामी जोड़ी मैदान पर आ गई है। कप्‍तान मैग लेनिंग का साथ देने के लिए शेफाली वर्मा आई हैं। पहले ओवर में दिल्‍ली ने 7 रन बना लिए हैं। मुंबई की ओर से यह ओवर शबनीम इस्माइल ने किया।

15 Mar 20259:39:58 PM
DCW vs MIW Live: दिल्‍ली को चाहिए 150 रन

 टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत कौन ने 44 गेंदों पर 66 रन की तूफानी पारी खेली। दिल्‍ली कैपिटल्‍स को पहला खिताब जीतने के लिए 150 रन चाहिए हैं।

15 Mar 20259:32:25 PM
DCW vs MIW Live: जी कमलिनी आउट

 मुंबई इंडियंस का 7वां विकेट गिर गया है। जी कमलिनी स्‍टंपिंग आउट हुईं। उन्‍होंने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया और 7 गेंदों पर 10 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने एक हवाई फायर भी किया।

15 Mar 20259:26:07 PM
DCW vs MIW Live: हरमनप्रीत की पारी समाप्‍त

 एनाबेल सदरलैंड ने हरमनप्रीत कौर की पारी पर ब्रेक लगा दिया है। मुंबई इंडियंस की कप्‍तान ने 44 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 9 चौके और 2 छक्‍के निकले।

15 Mar 20259:20:03 PM
DCW vs MIW Live: 16वें ओवर में 2 विकेट

 16वें ओवर में 2 मुंबई इंडियंस को 2 झटके लगे। जेस जोनासेन ने चौथी गेंद पर अमेलिया केर का शिकार किया। वह 2 रन ही बना सकीं। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्‍होंने सजीवन सजना को LBW आउट किया। सजना का खाता तक नहीं खुला।

15 Mar 20259:14:36 PM
DCW vs MIW Live: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

 स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के बाद मुंबई को तीसरा झटका लगा। नल्लापुरेड्डी चरानी ने नट साइवर-ब्रंट का शिकार किया। उन्‍होंने 4 चौकों की बदौलत 28 गेंदों पर 30 रन बनाए। उन्‍होंने हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

15 Mar 20258:57:40 PM
DCW vs MIW Live: हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी पारी

 हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके और 1 छक्‍का लगाया। इस सीजन यह उनका तीसरा अर्धशतक है। नट साइवर-ब्रंट दूसरे छोर पर उनका साथ दे रही हैं।

15 Mar 20258:47:15 PM
DCW vs MIW Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

 10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन है। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर 23 रन और नट साइवर-ब्रंट 18 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं। दोनों के बीच अब तक 39 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15 Mar 20258:22:40 PM
DCW vs MIW Live: मुंबई को लगे 2 झटके

 पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। 14 रन के भीतर मुंबई के 2 विकेट गिर चुके हैं। मुंबई की सलामी जोड़ी वापस लौट चुकी है। काप के बाद यास्तिका भाटिया ने अपना विकेट गंवा दिया है। उन्‍होंने 14 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 8 रन बनाए। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 15 रन है।

15 Mar 20258:17:21 PM
DCW vs MIW Live: मुंबई का पहला विकेट गिरा

 पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिर गया है। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मैरिजेन काप ने हेली मैथ्‍यूज को बोल्‍ड किया। हेली ने 10 गेंदों पर 3 रन बनाए। अब नट साइवर-ब्रंट मैदान पर आ गई हैं।

15 Mar 20258:05:43 PM
DCW vs MIW Live: मुंबई की सलामी जोड़ी क्रीज पर

 टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है। यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज मैदान पर आ चुकी हैं। दिल्‍ली की ओर से पहला ओवर मैरिजैन काप ने किया।

15 Mar 20257:50:35 PM
DCW vs MIW Live: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

 मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, नल्लापुरेड्डी चरानी।

15 Mar 20257:50:19 PM
DCW vs MIW Live: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

 यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक।

15 Mar 20257:45:05 PM
DCW vs MIW Live: दिल्‍ली ने जीता टॉस

 दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कप्‍तान मैग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस विमंस पहले बल्‍लेबाजी करते नजर आने वाली है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव है। वहीं मुंबई की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

15 Mar 20257:34:45 PM
DCW vs MIW Live: क्‍लोजिंग सेरेमनी शुरू

 विमंस प्रीमियर लीग 2025 की क्‍लोजिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। ऐसे में टॉस मैच से 20 मिनट पहले होगा। फाइनल मुकाबला 8 बजे शुरू होगा। अन्‍य सभी मैच 7:30 बजे शुरू हुए थे।

15 Mar 20257:27:21 PM
DCW vs MIW Live: दिल्‍ली की संभावित टीम

 मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन काप, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु/एन चरानी।

15 Mar 20257:07:35 PM
DCW vs MIW Live: मुंबई कर सकती एक बदलाव

 घर पर खेल रही मुंबई एक बदलाव कर सकती है। परुनिका सिसोदिया को वापस ला सकती है, जिससे साइका इशाक को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है।


संभावित प्‍लेइंग 11: हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), सजीवन सजाना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक/परुनिका सिसोदिया।

15 Mar 20256:29:24 PM
DCW vs MIW Live: मुंबई इंडियंस महिला टीम

 यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्रायॉन, नादीन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी।

15 Mar 20256:29:09 PM
DCW vs MIW Live: दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम

 मेग लैनिंग (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी।

15 Mar 20256:28:54 PM
DCW vs MIW Live: लाइव ब्‍लॉग

 विमंस प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला आज दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस और मुंबई इंडियंस विमंस के बीच खेला जाएगा। इसके लाइव ब्‍लॉग में आप सभी पाठकों का स्‍वागत है। यहां आपको मुकाबले से जुड़ी हर अपडेट मिलने वाली है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us