विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPL में RCB को मिली लेडी एबी डिविलियर्स, हवा में छलांग लगाकर रोकी गेंद; फैंस की आंखें रह गई फटी की फटी

Published: Thu, 29 Feb 2024 11:11 PM (IST)

यह घटना दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 11वें ओवर में घटी। नदिनी डी क्लर्क की फुल लेंथ डिलीवरी पर शेफाली ...और पढ़ें

Georgia Wareham ने बाउंड्री पर की दमदार फील्डिंग।
Georgia Wareham ने बाउंड्री पर की दमदार फील्डिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की जॉर्जिया वेयरहैम ने गुरुवार 29 फरवरी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस की एक दिलचस्प याद ताजा कर दी। जॉर्जिया ने आरसीबी फैंस को एबी डिविलियर्स की याद दिला दी। बाउंड्री पर खड़ी वेयरहैम ने हवा छलांग लगाकर जबरदस्त फील्डिंग की और सीमा रेखा के बाहर जा रही गेंद को रोक दिया। इससे फैंस को एबी डिविलियर्स की याद दिला दी।

यह घटना दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 11वें ओवर में घटी। नदिनी डी क्लर्क की फुल लेंथ डिलीवरी पर शेफाली वर्मा ने लेग साइड पर हाई फायर किया। ऐसा लग रहा था कि गेंद छक्के के लिए जाएगी, लेकिन तभी वेयरहैम ने अविश्वसनीय फील्डिंग की। बाउंड्री के पास हवा में छलांग लगाकर कैच किया और गिरने से पहले गेंद को मैदान में वापस फेंक दी।

एबी डिविलियर्स कर चुके हैं कमाल

इसी तरह का एक कैच आरसीबी मेंस के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने कैच पकड़ा था। एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) ने 17 मई 2018 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में कुछ ऐसा ही कैच लपका गया था। हालांकि, वेयरहैम कैच लपकने में कामयाब नहीं हो पाईं। उनका प्रयास ठीक डिविलियर्स जैसा ही था। अब दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- Rohit-Kohli को भी खेलना चाहिए रणजी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान; BCCI के फैसले पर दी यह सलाह

मंधाना ने खेली तूफानी पारी

बता करें मैच कि तो दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए। शेफानी वर्मा ने 31 गेंद में 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। एलिस कैप्सी ने 33 गेंद पर 46 रन बनाए। जोनासेन ने 16 गेंद पर नाबाद 36 की तूफानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मंधाना ने 43 गेंद पर 74 रन की आक्रामक पारी खेली। हालांकि, उनकी टीम 25 रन से मुकाबला हार गई।

यह भी पढ़ें- बंगाल के पूर्व क्रिकेटर ने क्लब क्रिकेट के मैच में फिक्सिंग का लगाया आरोप, बल्लेबाजों के आउट होने के तरीकों पर उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।