विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit-Kohli को भी खेलना चाहिए रणजी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान; BCCI के फैसले पर दी यह सलाह

Published: Thu, 29 Feb 2024 04:47 PM (IST)Updated: Thu, 29 Feb 2024 06:56 PM (IST)

कीर्ति आजाद का मानना है कि भारत के अनुवभी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी घरेलू क्रिकेट में ...और पढ़ें

कोहली और रोहित को भी दी गई घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने की सलाह। फाइल फोटो
कोहली और रोहित को भी दी गई घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने की सलाह। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के जारी होने के बाद से भारतीय क्रिकेट में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। इस बहस का केंद्र ईशान किशन और श्रेयस अय्यर हैं। दोनों को घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेने के चलते सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकटर कीर्ति आजाद ने बड़ा बयान दिया है।

कीर्ति आजाद का मानना है कि भारत के अनुवभी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना चाहिए। कीर्ति आजाद का यह बयान उस वक्त आया जब बीसीसीआई ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया। इससे पहले किशन ग्रेड सी और श्रेयस अय्यर ग्रेड बी का हिस्सा रहे थे। दोनों पर बीसीसीआई ने इसलिए कार्रवाई की कि दोनों ने घरेलू क्रिकेट में चेतावनी के बाद भी हिस्सा नहीं लिया था।

रोहित कोहली को भी खेलना चाहिए घरेलू क्रिकेट

पीटीआई से बात करते हुए कीर्ति आजाद ने कहा, यह बहुत अच्छा फैसला है। सभी को रणजी ट्रॉफी खेलना चाहिए। लेकिन, फिलहाल सारा ध्यान आईपीएल पर है। यह बहुत अच्छा है, घरेलू क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा है। आप क्रिकेट से जुड़े रहते हैं। जब भी आप फ्री हों चाहे रोहित शर्मा हों या फिर विराट कोहली आपको अपने राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।

दिग्गज खिलाड़ियों ने रणजी में ले चुके हिस्सा

कीर्ति आजाद ने आगे कहा, आप राज्य के खिलाड़ी के रूप में चयन होते हैं और फिर आपका चयन होता और आप देश के लिए खेलते हैं। गुजरे हुए कल में जाएं तो हम पाएंगे कि बिशन बेदी, मदन लाल, सुरिंदर अमरनाथ, मोहिंदर अमरनाथ, चेतन चौहान, सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल और संदीप पाटिल जैसे खिलाड़ियों ने मेरे और रवि शास्त्री के जैसे युवावस्था में घरेलू क्रिकेट खेला है।

यह भी पढे़ं- IPL 2024 से पहले Lucknow Super Giants ने किया बड़ा फेरबदल, Krunal Pandya की जगह इन्हें बनाया राहुल का डिप्टी

आजाद ने किया BCCI का सपोर्ट

बता दें कि आजाद बीसीसीआई के फैसले को सपोर्ट करते हुए दिखे। उन्होंने सलाह दी कि रोहित और कोहली को भी घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना चाहिए। गौरतलब हो कि कोहली ने टेस्ट डेब्यू के बाद अपना एकमात्र रणजी मैच खेला है। वहीं, रोहित शर्मा ने 2015 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 5th Test Squad: BCCI ने की पुष्टि, KL Rahul आखिरी टेस्ट से बाहर, बुमराह की होगी वापसी; सुंदर हुए रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।