WPL Prize Money: पहला आईपीएल जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स से ज्यादा WPL विनर को मिली प्राइज मनी
WPL 2023 Winning Team Price Money। इंतजार की घड़िया खत्म हुई फैंस को जिस पल का इंतजार था आखिरीकार वो आ ही गया। महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी जंग हुई।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। WPL 2023 Winning Team Price Money। इंतजार की घड़िया खत्म हुई, फैंस को जिस पल का इंतजार था आखिरीकार वो आ ही गया। महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी जंग हुई।
इस रोमांचक भिड़त में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल कर WPL की ट्रॉफी अपने नाम की। इस लीग के बाद विजेता टीम मुंबई इंडियंस पर पैसों की जमकर बौछार हुई। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए WPL 2023 की विनिंग टीम को कितना प्राइज मनी मिली है?
WPL 2023: विजेता टीम पर हुई धनवर्षा, मिले 6 करोड़ रुपए प्राइस मनी
दरअसल, विमेंस प्रीमियर लीग की प्राइस मनी 10 करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त देकर WPL का खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट के बाद विजेता टीम को 6 करोड़ रुपए मिले। वहीं, उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपए मिले। तीसरे नंबर पर रहने वाली यूपी वॉरियर्स को 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी के रूप में मिला।
वहीं, आईपीएल के पहले सीजन में विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स को 4.8 करोड़ रुपए ही मिले थे। ऐसे में महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में ही मुंबई इंडियंस की किस्मत चमकी है और उन पर 6 करोड़ रुपए की धनवर्षा हुई। उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स टीम को 3 करोड़ रुपये मिले।
PSL से भी ज्यादा WPL विजेता टीम को मिले पैसे
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स ने खिताब अपने नाम किया। पीएसएल की विजेता टीम को प्राइस मनी 3.4 करोड़ रुपए मिले और फाइनल में हारने वाली मुल्तान सुल्तांस को 1.37 करोड़ रुपए मिले।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।