Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WPL 2023 Awards: WPL के स्‍टार परफॉर्मर्स से हो रूबरू, जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा अवॉर्ड?

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 12:15 AM (IST)

    WPL 2023 MI vs DC 2023। महिला प्रीमियर लीग का पहला फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) के बीच 26 मार्च को खेला गया। खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी और WPL का खिताब अपने नाम किया।

    Hero Image
    WPL 2023, MI vs DC 2023 Awards list फोटो- ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। WPL 2023, MI vs DC 2023। महिला प्रीमियर लीग का पहला फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) के बीच  26 मार्च को खेला गया। खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी और WPL का खिताब अपने नाम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WPL चैंपियन बनने के बाद काफी देर तक मुंबई टीम के खिलाड़ी मैदान पर जीत का जश्न मनाते नजर आए। इसके बाद अवॉर्ड सेरेमनी हुई, जिसमें इस विजेता टीम को 6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। इसके साथ ही सीजन की अलग-अलग कैटगरी में बेस्ट रहे खिलाड़ियों को भी अवॉर्ड दिए गए। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते है किसे क्या अवार्ड मिला और कितनी प्राइज मनी दी गई?

    WPL 2023: अवॉर्ड सेरेमनी में जानें किसे क्या अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी मिली?

    1. चैंपियन टीम - मुंबई इंडियंस  (6 करोड़ रुपए)
    2. रनर अप टीम - दिल्ली कैपिटल्स (3 करोड़ रुपए)
    3. मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर-  हेली मैथ्यूज  (5 लाख, ट्रॉफी) 
    4. ऑरेंज कैप विनर - मेग लैनिंग- (5 लाख, ट्रॉफी)
    5. पर्पल कैप विनर - हेली मैथ्यूज- 5 लाख रुपये, ट्रॉफी
    6. कैच ऑफ द सीजन- हरमनप्रीत कौर- 1 लाख रुपये, ट्रॉफी
    7.  सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- सोफी डिवाइन 5 लाख ट्रॉफी
    8.  इमर्जिंग प्लेयर- यास्तिक भाटिया 1 लाख रुपये ट्रॉफी
    9.  फेयर प्ले ऑवर्ड ऑफ कप्तान - मेग लैनिंग और हरमनप्रीत- ट्रॉफी
    10.  पावरफुल सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच- राधा यादव- 1 लाख और ट्रॉफी

    WPL 2023: फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दी शिकस्त

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 131 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट खोकर 134 रन बनाए। मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया।