यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rohit Sharma IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया के मास्टर प्लान का शिकार हुए हिटमैन, ट्रेविस हेड ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच- VIDEO
रोहित शर्मा फाइनल मुकाबले में भी बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं। हिटमैन 31 गेंदों पर 47 रन कूट ...और पढ़ें

HighLights
- वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है
- रोहित शर्मा ग्लेन मैक्सवेल की फिरकी में बुरी तरह से उलझकर रह गए
- ट्रेविस हेड ने पकड़ा रोहित शर्मा का अद्भुत कैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Aus Final Rohit Sharma: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है।
शुभमन गिल महज 4 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। टीम इंडिया की पारी और रनरेट को तेजी से आगे लेकर जा रहे कप्तान रोहित शर्मा की पारी का भी ग्लेन मैक्सवेल ने अंत कर दिया है। हिटमैन मैक्सवेल के स्पिन जाल में फंस गए और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।
ऑस्ट्रेलिया के मास्टर प्लान का शिकार हुए रोहित
रोहित शर्मा फाइनल मुकाबले में भी बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं। हिटमैन 31 गेंदों पर 47 रन कूट चुके थे। रोहित के बल्ले पर लगाम लगाने के लिए कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा दांव चला और गेंद ग्लेन मैक्सवेल के हाथों में सौंपी। मैक्सवेल के दूसरे ओवर में रोहित ने ताबड़तोड़ अंदाज अपनाया और शुरुआती तीन गेंदों पर 10 रन बटोर दिए।
हालांकि, ओवर की चौथी गेंद पर भी रोहित ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन उनका बल्ला हाथ में घूम गया और ट्रेविस हेड ने दौड़ लगाते हुए शानदार कैच लपका। रोहित 31 गेंदों पर 4 चौके और तीन छक्के जमाने के बाद 47 रन बनाकर आउट हुए।
What A CATCH 🤯🤯🔥🔥🔥🔥.
Travis Head takes a STUNNER 🥵🥵🔥🔥🔥.#ICCWorldCupFinal #INDvsAUSfinal #CWC2023Final #CWC23 pic.twitter.com/SgFzT8pgZh
— Hassan Siddiqui (@HassanDude77) November 19, 2023
ट्रेविस हेड ने लपका शानदार कैच
रोहित शर्मा की पारी का अंत करने में जितना योगदान मैक्सवेल की गेंद का रहा, उतना ही फील्डर ट्रेविस हेड का रहा। हेड ने 11 मीटर की लंबी दौड़ लगाई और हवा में डाइव लगाते हुए रोहित का अद्भुत कैच पकड़ा। हेड का यह कैच खिताबी मुकाबले में मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हो सकता है।
शुभमन गिल रहे फ्लॉप
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल खिताबी मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 4 रन बनाकर आउट हुए। स्टार्क ने गिल को जम्पा के हाथों कैच कराते हुए पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 4 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने।
