कौन हैं रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया Priya Saroj? BJP के कद्दावर नेता को हराकर बनीं सांसद; विरासत में मिली है राजनीति
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली। तूफानी भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी से मछलीशहर सीट की सांसद प्रिया सरोज के साथ रोका हो गया है। ऐसे में रिंकू सिंह के फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि रिंकू होने वाली दुल्हनियां कौंन हैं। उनकी पढ़ाई कहां से हुई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर समाने आई। स्टार भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी से मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ रोका हो गया है। अब दोनों जल्द ही एक-दूजे के भी हो जाएंगे। इस बीच रिंकू के फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि स्टार क्रिकेटर की होने वाली दुल्हनियां कौंन हैं।
बीजेपी नेता से हुई टक्कर
प्रिया सरोज की बात करें तो राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। प्रिया सरोज सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताया। ऐसे में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मछली शहर सीट से युवा प्रिया सरोज को चुनावी मैदान में उतारा। प्रिया सरोज का सामना भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को लोकसभा चुनाव में हराया था।
पिता 3 बार सांसद रहे
- प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी राजनीती में काफी सक्रिय रहे हैं।
- वह मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार ( साल 1999, साल 2004, साल 2009) सांसद रहे।
- इसके बाद उनकी विरातस को बेटी प्रिया सरोज आगे बढ़ा रही हैं।
- प्रिया सरोज की बात करें तो उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को बनारस में हुआ था।
- उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इतना ही नहीं एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से उन्होंने LLB की है।
ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह हुए फेल, समीर रिजवी ने 21 साल की उम्र में किया कमाल; विदर्भ के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक
पिता ने सगाई की खबरों से किया इनकार
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई की खबर पर उनके पिता तूफानी सरोज ने कहा है कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है। अभी बेटी प्रिया सरोज की सगाई की बात चल रही है। सगाई होने की खबर को नहीं फैलाया जाए।
22 जनवरी से खेलते नजर आएंगे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इसकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी। इस दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल होंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20 : 22 जनवरी- ईडन गार्डन, कोलकाता
- दूसरा टी20 : 25 जनवरी- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- तीसरा टी20 : 28 जनवरी- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
- चौथा टी20 : 31 जनवरी- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
- पांचवां टी20 : 2 फरवरी- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
ये भी पढ़ें: Rinku Singh का हुआ रोका, समाजवादी पार्टी की इस नेता के साथ लेंगे 7 फेरे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।