Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टी ब्रेक के समय क्या वाकई चाय पीते हैं क्रिकेटर या होता है कुछ और, जानिए अंदर की सच्चाई

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 05:58 PM (IST)

    टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में 90 ओवर फेंकने निर्धारित होते हैं। ऐसे में खिलाड़ी दिन में दो बार ब्रेक लेते हैं। पहला ब्रेक लंच का होता है और दूसरा ब्रेक टी का। सवाल ये है कि क्या खिलाड़ी टी ब्रेक में वकाई चाय पीते हैं या ये सिर्फ नाम भर का टी ब्रेक होता है?

    Hero Image
    टी ब्रेक में क्या वाकई में चाय पीते हैं खिलाड़ी?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट बाकी फॉर्मेट से काफी अलग है। ये पांच दिन चलता है और हर दिन 90 ओवरों का खेल होता है। सिर्फ यही बात इसे अलग नहीं बनाती। टेस्ट क्रिकेट में टीमों को दो बार ब्रेक मिलता है। अगर डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं है तो पहले सेशन के बाद जो ब्रेक होता है उसे लंच कहा जाता है। वहीं दूसरे सेशन को टी यानी चायकाल कहा जाता है। अब सवाल ये है कि क्या वाकई में इस समय खिलाड़ी चाय पीते हैं या फिर ये सिर्फ ब्रेक का नाम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये सवाल इसलिए क्योंकि टेस्ट मैच में जब टी ब्रेक होता है तो वो समय चाय का होता नहीं है। वह आमतौर पर दिन का समय होता है जिस समय तकरीबन 1 से 2 बजे रहे होते हैं। इसलिए सवाल उठता है कि ये समय खाने का होता है तो क्या खिलाड़ी इसमें चाय पीते होंगे या नहीं।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: शुभमन गिल को बनाना होगा खुद का रास्ता, इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा

    इंग्लिश खिलाड़ी ने दिया जवाब

    देखा जाए तो ये चाय ब्रेक ही होता है। यानी एक हल्का ब्रेक जिसमें खिलाड़ी अपने आप को रिफ्रेश कर सकें। हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि खिलाड़ी इसमें चाय ही पीएं। जिन्हे चाय पसंद है वो चाय पीते हैं और अगर किसी को कुछ और पसंद है तो वो पीता है मसलन कॉफी, नींबू पानी या कोई और एनर्जी-रिफ्रेशिंग ड्रिंक। इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने स्काय स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बताया।

    उनसे जब पूछा गया कि क्या खिलाड़ी टी ब्रेक में वाकई में चाय पीते हैं? उन्होंने कहा, "कुछ लोग चाय पीना पसंद करते हैं। मैं आमतौर पर कॉफी पीता हूं। अगर बारिश के कारण देरी हो रही है तो फिर कभी चाय पी लेता हूं।"

    लंच में क्या करते हैं?

    टेस्ट में लंच हर देश के समयानुसार लगभग 12 बजे के आसपास होता है। इस समय खिलाड़ी ब्रेक से आने के बाद खाना खाते है। लंच क्या होता है ये उस मैदान के मेन्यू पर डिपेंड करता है। पोप ने कहा कि जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो हल्का-फुल्का खाना ही खाते हैं क्योंकि वह पेट को ज्यादा भरना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, "मैं ऐसे में केला खाता हूं और प्रोटीन शेक पीता हूं।"

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ब्रेक के आसपास विकेट गंवाना भारत के लिए बना सिर दर्द, क्या मैनचेस्टर में बदलेंगे हालात?

    comedy show banner
    comedy show banner