विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli की हूटिंग कर रहे थे फैन, फिर भारतीय क्रिकेटर ने स्मिथ के लिए किया कुछ ऐसा; जिससे बदल गया दर्शकों का नजरिया

Published: Fri, 27 Dec 2024 10:31 AM (IST)

भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट में लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। 19 साल के ...और पढ़ें

विराट कोहली ने स्‍टीव स्मिथ को शतक पूरा करने के बाद शाबाशी दी
विराट कोहली ने स्‍टीव स्मिथ को शतक पूरा करने के बाद शाबाशी दी

HighLights

  1. विराट कोहली ने स्‍टीव स्मिथ के लिए विशेष इशारा करके दर्शकों का दिल जीता
  2. स्‍टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ शतक जमाकर एक खास रिकॉर्ड बनाया
  3. कोहली पर पहले दिन सैम कोनस्‍टास से भिड़ने पर जुर्माना लगा था

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सैम कोनस्‍टास से मैदान पर भिड़ने के बाद आलोचनाओं का शिकार हुए विराट कोहली ने स्‍टीव स्मिथ के लिए गजब की खेल भावना जाहिर की, जिसके बाद लोग भारतीय क्रिकेटर के फैन बन गए। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट के दूसरे दिन स्‍टीव स्मिथ ने अपने करियर का 34वां शतक पूरा किया तो विराट कोहली उनके पास आए और पीठ थप-थपाकर बधाई दी।

कोहली की खेल भावना देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एक दिन पहले ही 19 साल के सैम कोनस्‍टास से भिड़ने के कारण कोहली दर्शकों की हूटिंग का शिकार बने थे। वैसे भी ऑस्‍ट्रेलिया में इस समय विराट कोहली चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं।

भारतीय बैटर का फॉर्म अच्‍छा नहीं चल रहा है और इसके अलावा वह विवादों से घिरे हुए हैं। कोहली का बतौर भारतीय क्रिकेटर यह संभवत: आखिरी ऑस्‍ट्रेलिया दौरा माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेटर की कोश‍िश अपना फॉर्म खोजकर टीम की सफलता में योगदान देने की है।

यह भी पढ़ें: Steven Smith ने MCG में ठोका दमदार शतक, जो रूट ही नहीं, बल्कि कोहली-सचिन का भी ध्वस्त हुआ महारिकॉर्ड

आईसीसी ने ठोका जुर्माना

याद दिला दें कि कोहली को आईसीसी ने सैम कोनस्‍टास से शारीरिक रूप से टकराने की कड़ी सजा दी। क्रिकेट की सर्वोच्‍च संस्‍था ने कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना ठोका और एक डीमेरिट अंक भी उनके खाते में जोड़ा। आईसीसी की आचार संहिंता के आर्टिकल 2.12 के मुताबिक क्रिकेट कोई शारीरिक खेल नहीं और इस तरह की टकराहट निषेध है।

स्मिथ का रिकॉर्ड शतक

इस बीच ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ ने बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट को यादगार बनाते हुए अपने टेस्‍ट करियर का 34वां शतक जमाया। इसी के साथ स्मिथ ने भारत के महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर (34 शतक) के रिकॉर्ड की बराबरी की। भारत के खिलाफ उन्‍होंने 11वां शतक ठोकते हुए खास रिकॉर्ड बनाया। स्मिथ भारत के खिलाफ सबसे ज्‍यादा शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

अब निशाने पर यह र‍िकॉर्ड

मेलबर्न पर स्मिथ ने पांचवां शतक जमाया। स्‍टीव स्मिथ 197 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 140 रन बनाकर आउट हुए। वह आकाशदीप की गेंद पर दुर्भाग्‍यपूर्ण तरीके से बोल्‍ड हुए। स्मिथ के निशाने पर अब 10,000 रन के आंकड़ें को पार करने का लक्ष्‍य है। वह एलेन बॉर्डर, स्‍टीव वॉ और रिकी पोंटिंग के बाद 10,000 रन का आंकड़ा करने वाले चौथे ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज बनेंगे।

यह भी पढ़ें: हाय रे किस्मत! Steven Smith का तो दिल ही टूट गया, दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए आउट- VIDEO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।