विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 से पहले विराट कोहली को मिली 'नई टीम', सोशल मीडिया पर खुद किया खुलासा

Published: Thu, 07 Nov 2024 08:56 PM (IST)

विराट कोहली ने कुछ महीने पहले मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नरस्टोन के साथ अपने करार को खत्म कर लिया था। अब कोहली ...और पढ़ें

विराट कोहली को मिली नई मैनेजमेंट टीम
विराट कोहली को मिली नई मैनेजमेंट टीम

HighLights

  1. विराट कोहली को मिली नई मैनेजमेंट टीम
  2. स्पोर्टिंग बियोंड नाम की कंपनी संभाली कोहली का मैनेजमें
  3. कॉर्नरस्टोन से कोहली तोड़ चुके हैं नाता

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। हालांकि इस बीच उनके लिए एक अच्छी खबर ये आई थी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें आईपीएल के अगले सीजन के लिए रिटेन किया था। अब कोहली ने बताया है कि आईपीएल से पहले उन्हें एक नई टीम मिल गई है।

कोहली की ये नई टीम उनकी मैनेजमेंट टीम है जो अब उनके सभी कामकाज देखेगी। विराट कोहली ने कुछ महीनों पहले लंबे समय तक कॉर्नरस्टोन के साथ रहने के बाद अपने आप को अलग कर लिया था। इस कंपनी के मालिक बंटी सजदेह अरसे तक कोहली के मैनेजर रहे और मैदान के बाहर उनकी हर चीज को संभाला।

यह भी पढ़ें- केएल राहुल ने विराट कोहली को नहीं, इस शख्स को किया बर्थडे विश, पोस्ट की दिल वाली इमोजी

ये है नई टीम

कोहली ने बताया है कि उनकी नई टीम 'स्पोर्टिंग बियोंड' है जो अब उनके मैनेजमेंट का काम संभालेगी। कोहली ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। कोहली ने बताया कि उनकी नई टीम उनकी सोच, उनके लक्ष्य को अच्छे से समझती है और खेल के प्रति प्यार के साथ पारदर्शिता के साथ काम करती है। कोहली ने पोस्ट में लिखा,"मैं स्पोर्टिंग बियोंड के साथ नई शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं। ये टीम मेरे लक्ष्य को शेयर करती है और पूरी पारदर्शिता के साथ काम करती है। ये मेरे जीवन का नया अध्याय है और मैं अपनी नई टीम के साथ काम करने को तैयार हूं।"

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजरें

कोहली मौजूदा समय में सबसे ज्यादा मार्केट वेल्यू वाले क्रिकेटर हैं। हर कंपनी कोहली को अपने साथ जोड़ना चाहती है। इस समय कोहली खराब दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह शतक नहीं जमा पाए थे। इसी कारण कोहली आलोचकों के निशाने पर हैं। 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि कोहली इस दौरे पर रन बनाएंगे।

पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कोहली एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलकर वापस आ गए थे क्योंकि उस समय उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने टीम की कप्तानी की थी और भारत को पहला टेस्ट मैच हारने के बाद चार मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई थी।

यह भी पढ़ें-Virat Kohli Birth Day: जन्मदिन पर विराट कोहली को फैन ने दिया तोहफा, हाथ से बनाई हनुमान जी की पेंटिंग