विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli Birth Day: जन्मदिन पर विराट कोहली को फैन ने दिया तोहफा, हाथ से बनाई हनुमान जी की पेंटिंग

Published: Tue, 05 Nov 2024 09:35 AM (IST)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन से पहले ही कोहली को ...और पढ़ें

विराट कोहली से फैन ने की मुलाकात
विराट कोहली से फैन ने की मुलाकात

HighLights

  1. विराट कोहली को फैन ने दिया तोहफा
  2. विराट कोहली आज मना रहे हैं 36वां जन्मदिन
  3. विराट कोहली को मिल रही हैं शुभकामनाएं

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। पूरे विश्व भर में उनकी फॉलोइंग है। आज कोहली का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन तो बर्थडे से पहले ही कोहली से मिलने पहुंच गया और उनके लिए खास तोहफा भी लेकर गया। कोहली अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया और फैन से मुलाकात की।

कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस भी इस मौके पर उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कोहली का फैन उनसे मुलाकात करता है और उन्हें तोहफा देता है।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli Birth Day: बर्थडे के दिन सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंचे विराट कोहली, ईडन गार्डन्स में मना जश्न ही जश्न

हनुमान जी की फोटो की गिफ्ट

कोहली का ये फैन खुद पेंटर है और उसने अपने हाथ से हनुमान जी की एक तस्वीर बनाकर कोहली को गिफ्ट की है। ये फैन कोहली के मुंबई में उनके होटल के कमरे में मिलने पहुंच गया। कोहली ने भी इस फैन को मना नहीं किया और बात मानते हुए उनसा मुलाकात की। कोहली हनुमान जी की तस्वीर देख काफी खुश नजर आए। इसके बाद कुछ देर दोनों ने बात की। फैन अपने हाथ में एक छोटा बैट भी लिए हुए जिस पर उन्होंने कोहली के ऑटोग्राफ भी लिए।

कोहली को चाहिए रन

जहां तक प्रदर्शन की बात है तो कोहली इस समय रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कोहली के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। वह कुल मिलाकर 100 रन भी नहीं बना पाए जिसके चलते उनकी जमकर आलोचना हो रही है। ये आलोचना इसलिए भी और हो रही है क्योंकि न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया। ये पहली बार हुआ है जब भारत को अपने घर में तीन या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ा है।

अब सभी की नजरें ऑस्ट्रेलिया में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर हैं। इस सीरीज में कोहली से रनों की सख्त जरूरत होगी। अगर वह यहां फेल होते हैं तो उनके करियर पर संकट गहरा सकता है। ये सीरीज भारत के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी अहम हैं।

यह भी पढे़ं- Virat Kohli Net Worth: कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं किंग कोहली? क्रिकेट के अलावा जानिए क्या है कमाई का जरिया