विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli Net Worth: कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं किंग कोहली? क्रिकेट के अलावा जानिए क्या है कमाई का जरिया

Published: Tue, 05 Nov 2024 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2024 06:24 AM (IST)

Virat Kohli Net Worth विराट कोहली भारतीय टीम का बड़ा नाम हैं। वह मौजूदा समय में कमाई के मामले में ...और पढ़ें

Virat Kohli Net Worth in Rupees: कोहली कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
Virat Kohli Net Worth in Rupees: कोहली कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

HighLights

  1. Virat Kohli मना रहे हैं आज अपना 36वां Birthday
  2. Virat Kohli को जन्मदिन पर फैंस से मिल रही बधाईयां
  3. विराट कोहली कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Birthday। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग से हर कोई वाकिफ हैं। किंग कोहली को सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बेशुमार प्यार मिलता हैं। किंग कोहली के साथ तस्वीरें क्लिक करने के लिए फैंस अक्सर बेताब रहते हैं। कोहली का भारतीय क्रिकेट जगत में जो रुतबा है, वह उनकी मेहनत के दम पर हैं।

कोहली जितना क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक अंदाज में बैटिंग करते हुए नजर आते हैं, उतना ही वह पर्सनल जिंदगी में शांत और मस्तमौला अंदाज में दिखते हैं।

आज का दिन कोहली के चाहने वालों के लिए बेहद ही खास हैं, क्योंकि आज विराट कोहली अपना जन्मदिन मना रहे हैं। किंग कोहली 36 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर हर कोई उनकी तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दे रहा हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं विराट कोहली कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

Virat Kohli Net Worth in Rupees: कोहली कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

दरअसल, विराट कोहली भारतीय टीम का बड़ा नाम है। वह मौजूदा समय में कमाई के मामले में भी दुनिया के अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं। विराट कोहली को इसी वजह से सेलिब्रिटी से कम नहीं समझा जाता हैं। किंग कोहली की कुल संपत्ति करीब 1050 करोड़ रुपये के करीब हैं। 2024 में किंग कोहली के नाम सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर का टैग था, लिन हाल ही में पूर्व भारतीय टीम के क्रिकेटर अजय जडेजा ने उनसे वह टैग छीन लिया।

12 अक्टूबर 2024 को दशहरे के पावन अवसर पर महाराजा शत्रुसाल्यसिंहजी दौलतसिंह जी ने जडेजा को जामनगर रॉयल थ्रोन के उत्तराधिकारी के रूप में घोषणा की। उन्हें हाल ही में जामसाहेब ने अपना वारिस घोषित किया था।

अब जामसाहब बनते ही अजय जडेजा की कुल संपत्ति 1450 करोड़ से अधिक हो गई है। ऐसे में वह भारत के सबसे अमीर खेल पर्सनालिटी बन गए हैं।

विराट कोहली की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है। टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हुए कोहली को एक टेस्ट के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 और टी20 के लिए 3 लाख रुपये मिलते।

हालांकि, 2024 टी20 विश्व कप में भारत के खिताब जीतने के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से कोहली को 7 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि आईपीएल में उनकी सैलरी 15 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से काफी तगड़ा पैसा कमाते हैं।

यह भी पढ़ें: Ajay Jadeja Net Worth: जाम साहब बनते ही अजय जडेजा की कमाई हुई छप्पर फाड़, Kohli को पछाड़कर बने सबसे अमीर क्रिकेटर

क्रिकेट के अलावा कहां-कहां से होती है कमाई?

कोहली को अक्सर अपने सोशल मीडिया पर ब्रांड एंडोर्समेंट करते हुए पोस्ट या वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। उनके साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी इसमें उनके साथ नजर आती है। किंग कोहली के पाल मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। कोहली के घर की कीमत कुल 34 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा एनसीआर के गुरुग्राम में उनकी प्रॉपर्टी को करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की मानी जाती है।

कोहली ने कई कंपनियों में किया हुआ इन्वेस्ट

विराट कोहली ने कई कंपनियों में इन्वेस्टमेंट किया हुआ है, जहां से उन्हें शानदार रिटर्न मिलता रहता है। विराट मान्यवर, एमपीएल, पेप्सी, फिलिप्, फार्स्टट्रैक, बूस्ट, ऑडी, एमआरएफ, हीरो, Puma जैसे ब्रांड के विज्ञापनों से मोटा पैसा कमाचे हैं, जबकि इन्वेस्टमेंट की बात करें तो उन्होंने Blue Tribe, Chisel Fitness, Nueva, Sport Convo और Digit जैसी कंपनियों के शेयरों में निवेश किया हुआ है।

विराट कोहली के गैराज में कई महंगी कारें शामिल

विराट कोहली बेहद ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास Audi Q7 (70 से 80 लाख रुपये), Audi RS5 (करीब 1.1 करोड़ रुपये), Audi R8 LMX (करीब 2.9 करोड़ रुपये), Land Rover Vogue (करीब 2.26 करोड़ रुपये)की कारें हैं।

किंग कोहली का परिवार

विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से 11 दिसंबर 2017 में शादी रचाई। किंग कोहली और अनुष्का खुशहाल जिंदगी जीते हैं। इस कपल के दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और बेटी शामिल है। बेटी का नाम वामिका कोहली है और बेटे का नाम अकाय कोहली हैं। 15 फरवरी, 2024 को विराट कोहली दूसरी बार पिता बने। 

यह भी पढ़ें:न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद एक्शन मोड में BCCI, रोहित-विराट समेत सीनियर्स टेस्ट टीम से होंगे ड्रॉप?