विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Consecration: Virat Kohli और अनुष्का शर्मा को अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए किया गया आमंत्रित

Published: Tue, 16 Jan 2024 07:07 PM (IST)

प्राण प्रतिष्ठा के लिए बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इनमें अभिनेता से लेकर एथलीट भी शामिल हैं। ...और पढ़ें

विराट कोहली को मिला प्राण प्रतिष्ठा का मिला निमंत्रण। फोटो सोशल मीडिया
विराट कोहली को मिला प्राण प्रतिष्ठा का मिला निमंत्रण। फोटो सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ram mandir and Virat Kohli: भारत के स्टार क्रिकेट विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। 16 जनवरी को मुंबई स्थित उनके आवास पर निमंत्रण दिया गया। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इनमें अभिनेता से लेकर एथलीट भी शामिल हैं। विराट से पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को समारोह के लिए निमंत्रण दिया जा चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया जा सकता है।

14 महीने बाद रोहित और विराट की हुई है वापसी

गौरतलब हो कि भारतीय टीम फिलहाल अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 14 महीने बाद टी20 क्रिकेट में वापसी की है। दूसरे टी20 मैच में विराट कोहली ने वापसी करते हुए 29 रन की पारी खेली। पहले मैच में निजी कारणों के चलते वह हिस्सा नहीं ले सके थे।

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने दी प्रखर चतुर्वेदी को बधाई, कहा- रिकॉर्ड तो होते ही हैं टूटने के लिए

बेंगलुरु में खेला जाएगा आखिरी टी20 मैच

बता दें कि तीसरा और आखिरी टी20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम यहां मैच जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी। कप्तान रोहित के बल्ले से अभी एक भी रन नहीं निकले हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि वह अपनी खोई हुई फॉर्म में लौट आएं। चिन्नास्वामी की पिच को विराट कोहली अच्छी तरह से जानते हैं, फैंस को उम्मीद है कि वह यहां अपने बल्ले से जलवा बिखेरेंगे।

यह भी पढ़ें- NZ vs PAK Live Streaming: टीवी पर नहीं होगा प्रसारण, यहां देख सकते हैं तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।