विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवराज सिंह ने दी प्रखर चतुर्वेदी को बधाई, कहा- रिकॉर्ड तो होते ही हैं टूटने के लिए

Published: Tue, 16 Jan 2024 05:08 PM (IST)

कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल मैच में कर्नाटक के प्रखर चतुर्वेदी ने नाबाद 404 रन की पारी खेली। प्रखर ने ...और पढ़ें

प्रखर चतुर्वेदी को युवराज सिंह ने दी बधाई। फाइल फोटो
प्रखर चतुर्वेदी को युवराज सिंह ने दी बधाई। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने प्रखर चतुर्वेदी को उनका रिकॉर्ड तोड़ने की बधाई दी है। युवराज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। इसके अवाला युवराज सिंह ने लिखा कि मैं बहुत खुश ही कि मेरा रिकॉर्ड टूटा।

कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल मैच में कर्नाटक के प्रखर चतुर्वेदी ने नाबाद 404 रन की पारी खेली। प्रखर ने 638 गेंद का सामना करते हुए 46 चौके और 3 छक्के लगाए। प्रखर चतुर्वेदी ने युवराज सिंह के 25 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। युवराज ने 1999 में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से खेलते हुए बिहार के खिलाफ 358 रन की मैराथन पारी खेली थी।

युवराज सिंह ने प्रखर को दी बधाई

अपना रिकॉर्ड टूटने पर युवराज सिंह ने प्रखर चतुर्वेदी को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह देखकर बहुत खुशी हुई! रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं और मुझे भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में देखकर खुशी हो रही है।"

यह भी पढे़ं- कौन हैं प्रखर चतुर्वेदी जिन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी फाइनल में जड़े 404 रन, जानें बल्लेबाज के बारे में पांच रोचक तथ्य

एमएस धोनी की टीम के खिलाफ किया था कमाल

बता दें कि भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 1999 में पंजाब के लिए खेलते हुए बिहार के खिलाफ 358 रन की पारी खेली थी। बिहार की टीम में तब महेंद्र सिंह धोनी भी खेले थे। वैसे, भारत की प्रमुख अंडर-19 घरेलू इवेंट में सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने महाराष्‍ट्र की तरफ से असम के खिलाफ 451* रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- 25 साल पहले MS Dhoni की टीम के खिलाफ Yuvraj Singh ने खेली थी ऐतिहासिक पारी, युवा बल्‍लेबाज ने उसे तोड़ डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।