विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SA U19 W vs IND U19 W: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा महिला टी20I मैच बारिश के कारण रद्द

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 31 Dec 2022 08:03 PM (IST)

शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच ...और पढ़ें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मैच रद्द। फोटो-BCCI
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मैच रद्द। फोटो-BCCI

नई दिल्ली, आईएएनएस। भारत अंडर 19 और दक्षिण अफ्रीका अंडर 19 के बीच तीसरा महिला टी20 मैच शनिवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन गीले मैदान के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई। वहीं, दोबारा फिर बारिश होने से मैच को एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा। सीरीज का दूसरा मैच भी रद्द हो गया था।

शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच 2 जनवरी को खेला जाएगा। भारत ने सीरीज के पहले मैच में 27 दिसंबर को 54 रन से जीत दर्ज की थी। तीसरा टी20 मैच स्टेन सिटी स्कूल ग्राउंड में खेला जाना था।

बीसीसीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, “साउथ अफ्रीका में भारत अंडर-19 महिला और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।” सीरीज का चौथा मैंच नए साल में खेला जाएगा।

पहला टी-20 मैच जीत चुकी है भारतीय टीम

गौरतलब हो कि भारत ने सीरीजा का पहला मैच 54 रन से जीता था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 137 स्कोर बनाया। इसके जवाब दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 83 रन ही बना सकी थी।

मैच में श्वेता सेहरावत और सौम्य तिवारी की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की थी। दोनों बल्लेबाजों ने 40 रन की पारी खेली। तेज गेंदबाज शबनम एमडी और अर्चना देवी ने इसके बाद तीन-तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 को आठ विकेट पर 83 रन पर रोक दिया। दूसरा मैच गीली आउटफील्ड के चलते नहीं हो सका था।

यह भी पढ़ें- SA U19 W vs IND U19 W: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच गीली आउटफील्ड के चलते रद्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।