विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SA U19 W vs IND U19 W: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच गीली आउटफील्ड के चलते रद्द

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 29 Dec 2022 09:49 PM (IST)

SA U19 W vs IND U19 W बीसीसीआई ने ट्वीट किया “स्टेन सिटी ग्राउंड साउथ अफ्रीका में भारत अंडर-19 महिला ...और पढ़ें

SA U19-W vs IND U19-W फोटो ट्विटर
SA U19-W vs IND U19-W फोटो ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत अंडर-19 महिला टीम और दक्षिण अफ्रीक अंडर-19 महिला टीम के बीच दूसरा टी20I मैच गुरुवार को गीला आउटफील्ड होने के कारण रद्द कर दिया गया। शुरू में बारिश के कारण टॉस और खेल शुरू होने में देरी हुई। बाद में निरीक्षण के बाद मैच गीली आउटफील्ड के कारण रद्द कर दिया गया। दूसरा मैच स्टेन सिटी ग्राउंड पर खेला जाने वाला था। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “स्टेन सिटी ग्राउंड, साउथ अफ्रीका में भारत अंडर-19 महिला और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मैच गीली आउटफील्ड के कारण रद्द कर दिया गया है।” भारत अंडर-19 टीम 27 दिसंबर को पहले मैच में 54 रन से जीत के बाद पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

पहला टी-20 मैच जीत चुकी है भारतीय टीम

गौरतलब हो कि पहले मैच में पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 137 स्कोर बनाया। इसके जवाब दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 83 रन ही बना सकी।श्वेता सेहरावत और सौम्य तिवारी की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने 40 रन की पारी खेली। तेज गेंदबाज शबनम एमडी और अर्चना देवी ने इसके बाद तीन-तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 को आठ विकेट पर 83 रन पर रोक दिया।

शेफाली वर्मा कर रही टीम को लीड

भारत की सीनियर टीम की प्रमुख बल्लेबाज शेफाली वर्मा टीम की कप्तानी कर रही हैं। सीरीज का तीसरा मैच नए साल की पूर्व संध्या पर इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारत के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण है, क्योंकि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 14 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगा। भारत समेत कुल 12 टीमों को टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिला है, जबकि चार टीमें क्वालीफायर रूट से आएंगी।

यह भी पढ़ें- SA U19-W vs IND U19-W: भारत ने साउथ अफ्रीका को विशाल अंतर से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।