वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर ने अचानक क्रिकेट को कहा अलविदा, 10 साल के करियर पर लगाया पूर्ण विराम
महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले ही न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर थैमसिन न्यूटन ने संन्यास का एलान कर दिया। थैमसिन न्यूटन पिछले चार साल से टीम से बाहर चल रही थीं। उन्होंने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया। वह टीम में अंदर-बाहर होती रहीं इस वजह से उन्हें ज्यादा क्रिकेट खेलने को नहीं मिला।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर थैमसिन न्यूटन ने अपने 10 साल के क्रिकेट करियर पर पूर्ण विराम लगाने का फैसला करते हुए संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने का एलान किया। वह पिछले चार साल से टीम से बाहर चल रही थीं।
थैमसिन न्यूटन 2016 टी20 वर्ल्ड कप और 2017 वनडे वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थीं। अब उनके इस फैसले से 14 साल लंबे करियर पर ब्रेक लग गया। थैमसिन न्यूटन टॉप ऑर्डर में खेलती रही हैं। इसके अलावा वह मिडियम फास्ट बॉलिंग भी करती थीं।
साल 2015 में किया डेब्यू
उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए टी20I क्रिकेट में साल 2015 में डेब्यू किया था और आखिरी मैच साल 2021 में खेला था। इस दौरान उन्होंने कुल 15 मुकाबले खेले, जिसमें 9 विकेट हासिल किए और 22 रन बनाए।
2016 में खेला पहला वनडे मैच
वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए साल 2016 में डेब्यू किया। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में पहली बार पांच विकेट हॉल हासिल किया था। उस मैच में उन्होंने 19 रन बनाए भी बनाए। वनडे क्रिकेट के 10 मैचों उन्होंने कुल 11 विकेट झटके और 57 रन बनाए। खराब फॉर्म की वजह से वह टीम से अंदर-बाहर होती रहीं।
घरेलू क्रिकेट में खूब बिखेरी चमक
घरेलू सर्किट में उन्होंने अपनी खूब चमक बिखेरी। उन्होंने 2011-12 में वेलिंग्टन के साथ अपने घरेलू करियर की शुरुआत की। 2014 से 2018 तक कैंटरबरी में रहीं। उन्होंने वेलिंग्टन के साथ चार बार सुपर स्मैश भी जीता था। वह WBBL 2017-18 में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए भी खेली थीं। घरेलू क्रिकेट में करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।