Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशियाई चैंपियन बनकर स्वदेश लौटी Team India, फाइनल में किया श्रीलंका का बुरा हाल, अब ICC World Cup पर होगा फोकस

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 09:52 AM (IST)

    एशिया कप 2023 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौट आई है। फाइनल मुकाबले को महज 3 घंटे के अंदर खत्म करने के बाद भारतीय टीम सोमवार सुबह अपने वतन लौटी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से पीटा और 8वीं बार एशियाई चैंपियन बनी। सिराज ने फाइनल में छह विकेट अपने नाम किए।

    Hero Image
    टीम इंडिया एशियाई चैंपियन बनने के बाद स्वदेश लौट आई है।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2023 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौट आई है। फाइनल मुकाबले को महज 3 घंटे के अंदर खत्म करने के बाद भारतीय टीम सोमवार सुबह अपने वतन लौटी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से पीटा और 8वीं बार एशियाई चैंपियन बनी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वदेश लौटी टीम इंडिया

    एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा। श्रीलंका को पटखनी देने के बाद सोमवार की सुबह मुंबई के कलीना एयपोर्ट पर विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह नजर आए। एशियाई चैंपियन बनने के बाद अब टीम इंडिया अपने अगले मिशन यानी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 पर फोकस करेगी, जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होनी है। 12 साल बाद भारत विश्व कप की मेजबानी करेगा।

    वनडे की सबसे बड़ी जीत

    भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में वनडे क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा। टीम इंडिया ने 263 गेंद शेष रहते हुए ही श्रीलंका को 10 विकेट से धूल चटाई और एशिया कप के खिताब को 8वीं बार अपने नाम किया। इसके साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ अपने सबसे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और पूरी टीम सिर्फ 50 रन बनाकर सिमट गई।

    यह भी पढ़ेंएक ही दिल है कितनी बार जीतोगे मियां... ऐतिहासिक स्पेल के बाद Siraj ने दिखाई दरियादिली, कुछ यूं लूट ले गए महफिल

    सिराज-हार्दिक बरपाया कहर

    मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने 7 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च किए और छह श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। सिराज एशिया कप के इतिहास में छह विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय और कुल दूसरे गेंदबाज बने। इससे पहले साल 2008 अंजता मेंडिस ने इस टूर्नामेंट में छह विकेट लेने का कारनामा किया था। वहीं, हार्दिक पांड्या ने अपने 2.2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 3 रन खर्च करते हुए तीन विकेट झटके।