Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NZ W vs AUS W: Suzie Bates ने टी20I में किया यह कमाल, मेंस और विमेंस क्रिकेट में अब तक नहीं हुआ था ऐसा

    NZ W vs AUS W सूजी बेट्स ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ टी20I में 1000 रन बनाने का कारनाम किया। सूजी बेट्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 मैच खेले हैं। इनकी 43 पारियों में सूजी बेट्स ने 1002 रन बनाए हैं। इस दौरान चार बार अर्धशतक जड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेट्स का सर्वोच्च स्कोर 77 रन का रहा है।

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 21 Sep 2024 06:15 PM (IST)
    Hero Image
    सूजी बेट्स ने टी20I में क्रिकेट रचा नया इतिहास। फोटो- सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम टी20I सीरीज में एक दूसरे के सामने हैं। पहले टी20I मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, इस में न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाजी सूजी बेट्स ने टी20I क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह दुनिया की पहली बल्लेबाज बनीं, जिन्होंने एक टीम के खिलाफ एक हजार रन बनाने का कमाल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I मैच में न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स ने 33 रन की पारी खेली। इन रनों की मदद से उन्होंने टी20I में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। वह एक टीम के खिलाफ टी20I में 1000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ीबनीं। इनसे पहले अभी तक न ही मेंस खिलाड़ी और न ही महिला खिलाड़ी ने यह मुकाम हासिल किया है।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया कमाल

    सूजी बेट्स ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ टी20I में 1000 रन बनाने का कारनाम किया। सूजी बेट्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 मैच खेले हैं। इनकी 43 पारियों में सूजी बेट्स ने 1002 रन बनाए हैं। इस दौरान चार बार अर्धशतक जड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेट्स का सर्वोच्च स्कोर 77 रन का रहा है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग दूसरे स्थान पर हैं।

    एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20I रन

    • सूजी बेट्स- 1002 बनाम ऑस्ट्रेलिया
    • मेग लैनिंग- 987 बनाम इंग्लैंड
    • बेथ मूनी- 906 बनाम इंडिया
    • स्टेफनी टेलर- 819 बनाम श्रीलंका
    • हरमनप्रीत कौर- 789 बनाम ऑस्ट्रेलिया

    न्यूजीलैंड को मिली शिकस्त

    न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20I मैच की बात करें तो कीवी टीम को 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    यह भी पढे़ं- Women's T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड टीम का एलान, Sophie Devine का बतौर T20 कप्तान आखिरी टूर्नामेंट ; देखें पूरा स्क्वॉड

    यह भी पढे़ं- क्रिकेट के इतिहास में पहली बार श्रीलंका ने किया यह कारनामा, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड