Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SL vs BAN: पिता के निधन के बाद मैदान पर उतरे दुनित वेलालेगे, श्रीलंकाई टीम ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 10:21 PM (IST)

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दुनिथ वेलालेगे ने गुरुवार को अपने पिता को खो दिया था। उनको ये खबर अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के बाद पता चली थी। वह वापस अपने घर लौटे थे और फिर आज मैच के लिए यूएई वापस आ गए। पूरी श्रीलंकाई टीम ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।

    Hero Image
    श्रीलंकाई टीम ने वेलालेगे के पिता को दी श्रद्धांजलि

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के स्पिनर दुनित वेलालेगे अपने पिता के निधन के बाद पर मैदान पर लौट आए हैं। एशिया कप-2025 में गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के बाद उनके अपने पिता की मृत्यु का समाचार मिला था। एक दिन बाद वह अपने घर से लौटकर वापस टीम से जुड़े और पूरी श्रीलंकाई टीम ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेलालेगा पिता की खबर सुन वापस श्रीलंका लौट गए थे। इसके बाद वह कुछ घंटे ही घर पर रहे और फिर यूएई के लिए रवाना हो गए जहां सुपर-4 में उनको बांग्लादेश से भिड़ना था।

    श्रीलंकाई टीम ने रखा मौन

    सुपर-4 में श्रीलंका का सामना शनिवार को बांग्लादेश से हुआ। टॉस के बाद जब दोनों टीमें राष्ट्रीय गान के लिए मैदान पर आईं तो मैदान पर ही दोनों टीमों ने वेलालेगे के पिता के लिए एक मिनट का मौन रखा। इस मौन के बाद राष्ट्रगान हुए। इतना ही नहीं उनके पिता की याद में श्रीलंकाई टीम अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरी है।

    वेलालेगे श्रीलंका के उभरते हुए सितारे हैं और उनको देश का भविष्य माना जा रहा है। टीम के कोच सनथ जयसूर्या उनसे काफी प्रभावित हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को मैच के बाद जब वेलालेगे के पिता के बारे में बताया गया था तो वह निराश हो गए थे।

    श्रीलंका ने बनाए 168 रन

    बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 168 रन बनाए हैं। उसके लिए दासुन शनाका ने शानदार पारी खेली और 37 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर भी श्रीलंकाई टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। उनके अलावा कुसल मेंडिस टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 25 गेंदों पर 34 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और तीन छक्के मारे।

    यह भी पढ़ें- SL vs BAN: पिता के देहांत के बाद श्रीलंकाई टीम से दोबारा जुड़ा 22 साल का क्रिकेटर, बांग्‍लादेश खेमे में भरा खौफ

    यह भी पढ़ें- BAN vs SL: श्रीलंका के लिए आसान नहीं होगी बांग्लादेश की चुनौती, स्पिनरों पर रहेंगी नजरें