विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WTC फाइनल है लक्ष्‍य, श्रीलंका ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए चुना मजबूत स्‍क्‍वाड

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Fri, 24 Feb 2023 08:30 PM (IST)

Sri Lanka test team for NZ tour दिमुथ करुणारत्‍ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए श्रीलंका ...और पढ़ें

Sri Lanka's squad for NZ test series: श्रीलंका के खिलाड़ी अभ्‍यास करते हुए
Sri Lanka's squad for NZ test series: श्रीलंका के खिलाड़ी अभ्‍यास करते हुए

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। श्रीलंका ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए 17 सदस्‍यीय मजबूत स्‍क्‍वाड चुना है। दिमुथ करुणारत्‍ने श्रीलंका टीम की कमान संभालेंगे। न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्‍ट 9 मार्च से शुरू होगा। श्रीलंका के पास इस सीरीज के जरिये विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका होगा।

श्रीलंका ने 23 साल के दाएं हाथ के बल्‍लेबाज निशान मदुष्‍का और तेज गेंदबाज मिलान रतनायके को पहली बार टीम में शामिल किया है। न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो टेस्‍ट मैच क्रमश: क्राइस्‍टचर्च व वेलिंगटन में खेले जाएंगे। मदुष्‍का इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्‍होंने जनवरी-फरवरी में इंग्‍लैंड लायंस के खिलाफ फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में एक दोहरा शतक और एक शतक जमाया।

इस बीच श्रीलंका ने ऑलराउंडर चमिका करुणारत्‍ने को टीम में वापस शामिल किया है। वो 2019 में टेस्‍ट डेब्‍यू के बाद दोबारा स्‍क्‍वाड शामिल किया है। श्रीलंका ने अपने तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत किया है। इसमें लाहिरू कुमार, चमिका करुणारत्‍ने, कसुन रजित, असित फर्नांडो, मिलान रतनायके और विश्‍वा फर्नांडो को मौका मिला है।

श्रीलंका को न्‍यूजीलैंड का 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने की दरकार है। श्रीलंका को उम्‍मीद करनी होगी कि भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में ऑस्‍ट्रेलिया का 4-0 से क्‍लीन स्‍वीप करे। अगर ऐसा होता है तो श्रीलंका विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्‍की कर लेगा। इस समय श्रीलंका के 53.33 प्रतिशत हैं और फाइनल में पहुंचने के लिए उसे न्‍यूजीलैंड का क्‍लीन स्‍वीप करने की जरुरत है। इसके अलावा उसे अन्‍य नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

हालांकि, श्रीलंका का न्‍यूजीलैंड में रिकॉर्ड बेहद खराब है। श्रीलंका ने न्‍यूजीलैंड में अब तक 19 टेस्‍ट खेले और केवल दो मैच जीतने में सफल रही है। श्रीलंका का न्‍यूजीलैंड दौरा 9 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल को खत्‍म होगा। दोनों देशों के बीच दो टेस्‍ट मैचों के बाद तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

श्रीलंका का टेस्‍ट स्‍क्‍वाड इस प्रकार है:

दिमुथ करुणारत्‍ने (कप्‍तान), ओशादा फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्‍यूज, धनंजय डी सिल्‍वा, दिनेश चंडीमल, कमिंडु मेंडिस, निरोशन डिकवेला, निशान मदुष्‍का, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, चमिका करुणारत्‍ने, कसुन रजित, लाहिरू कुमार, असित फर्नांडो, विश्‍वा फर्नांडो और मिलान रतनायके।

यह भी पढ़ें: MSD-Harman: रन आउट के साथ टूटी करोड़ों भारतीयों की उम्‍मीदें, वर्ल्‍ड कप में दोहराई दिल तोड़ देने वाली कहानी

यह भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur ने Nasser Hussain के 'स्‍कूल गर्ल' कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोली- "हमने काफी"...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।