Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SL क्रिकेट के लिए खुशखबरी, Danushka Gunathilaka पर इस केस में लगे आरोप हुए खारिज, घर लौटने का रास्ता हुआ साफ

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 02:37 PM (IST)

    श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका के लिए राहत की खबर सामने आई है। दनुष्का को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी नहीं पाया गया है। पिछले साल नवंबर 2022 में ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने श्रीलंकाई क्रिकेटर पर 29 वर्षीय महिला के साथ जबरन यौन संबंध बनाने के चार आरोप लगाए थे। अब इस मामले में वह निर्दोष गए हैं और उन पर लगे सभी आरोपों को कोर्ट ने खारिज किया है।

    Hero Image
    श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका निर्दोष साबित हुए। फोटो- एक्स से साभार

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Sri Lanka cricketer Danushka Gunathilaka: श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका के लिए राहत की खबर सामने आई है। दनुष्का को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी नहीं पाया गया है। अब उन्हें बेगुनाह साबित हुए हैं। 

    बलात्कार का था आरोप-

    पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान एक महिला से श्रीलंकाई खिलाड़ी पर बलात्कार का आरोप लगाया था। पिछले साल नवंबर 2022 में ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने श्रीलंकाई क्रिकेटर पर 29 वर्षीय महिला के साथ जबरन यौन संबंध बनाने के चार आरोप लगाए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंकाई क्रिकेट ने किया था निलंबित-

    रिपोर्ट्स के मुताबिक दनुष्का और महिला डेटिंग ऐप के जरिए एक-दूसरे पर एक दूसरे बातचीत करने के बाद आपस में मिले थे। इसके बाद दनुष्का को गिरफ्तार कर लिया गया था और ऐसे में श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की ओर से उन्हे निलंबित कर दिया गया था।

    ये भी पढ़ें:- "हे प्रभु, हरि ये क्या हो गया", मोहम्मद सिराज ने तोड़ी SL बैटिंग ऑर्डर की कमर, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

    खारिज हुए सब आरोप- 

    क्रिकेट बोर्ड से निलंबित होने के बाद दनुष्का पर लगा चार आरोपों में से तीन को खारिज किया गया था। उन पर जबरन संबंध बनाने का आरोप था, जिसे जज ने खारिज कर दिया। साथ ही उन पर पुलिस की पूछताछ के दौरान जानबूझकर गलत बयान देने का आरोप भी था, जिसे जज ने खारिज किया।

    पुलिस की मदद कर रहे थे खिलाड़ी-

    जज हगेट ने कहा कि खिलाड़ी के बयान "भ्रम, थकान, भाषा में बदलाव और भूलने के कारण भी हो सकते हैं।आरोपी ने इंटरव्यू में पूछे गए हर सवाल का जवाब दिया। ऐसे में वह सच्चे हैं और पुलिस की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे थे।

    खिलाड़ी ने किया शुक्रिया-

    ऐसे में अब केस पूरी तरह से खत्म होने के बाद वह वापस श्रीलंका लौट सकते हैं। सभी आरोप खारिज होने के बाद खिलाड़ी ने मुश्किल में साथ खड़े होने वाले सभी लोगों का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है जज ने सब कह दिया है। 

    ये भी पढ़ें:- 2023 में Team India के सामने दूसरी बार शर्मसार हुआ SL, रोहित एंड कंपनी ने साल में तीसरी बार किया ये कारनामा