विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2023 में Team India के सामने दूसरी बार शर्मसार हुआ SL, रोहित एंड कंपनी ने साल में तीसरी बार किया ये कारनामा

By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
Published: Mon, 18 Sep 2023 07:00 AM (IST)

एशिया कप 2023 के फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ जीत से भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत ने अपने ...और पढ़ें

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम ओवर में गेंदाबजी करने का रिकॉर्ड बनाया है।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम ओवर में गेंदाबजी करने का रिकॉर्ड बनाया है।

HighLights

  1. एशिया कप 2023 फाइनल में भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए
  2. गेंदबाजों के सुपरहिट शो से भारत ने मुकाबला जीता है।
  3. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम ओवर में गेंदाबजी करने का रिकॉर्ड बनाया है।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India register his fewest overs bowled Win: एशिया कप 2023 के फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ जीत से भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। ऐसे में भारतीय टीम की हर जगह जय-जयकार हो रही है। भारत सबसे ज्यादा आठवीं बार एशिया कप जीतने वाली टीम बन गई है।

भारतीय गेंदबाजों का हिट शो-

भारत ने अपने गेंदबाजों के सुपरहिट शो से श्रीलंका की पूरी टीम को 15वें ओवर में 50 रन पर पवेलियन भेजा। मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त 6 विकेट लिए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 और बुमराह ने 1 विकेट लिया। जीत का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6 ओवर में जीत अपने नाम कर ली। 

भारत ने बनाया खास रिकॉर्ड-

ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की और बिना कोई विकेट गंवाए टीम को जीत दिलाई। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले भारतीय गेंदबाजों का ऐसा प्रदर्शन और जीत काफी अहम है। भारत ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने इस मैच में किसी भी टीम को सबसे ओवर में आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है।

ये भी पढ़ें:- Asia Cup में जीत पर PM Modi ने किया Team India का गुणगान, Rohit ब्रिगेड के लिए आया बधाईयों का सैलाब

तीन बार श्रीलंका के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड-

इसमें सबसे ज्यादा तीन बार भारत ने श्रीलंका के खिलाफ ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को सबसे ज्यादा बार सबसे कम ओवर में पवेलियन रवाना किया है। इसके अलावा वेस्टइंडीज और बांग्लादेश का नाम भी लिस्ट में शामिल है, लेकिन सबसे ऊपर कम ओवर में आउट होने के लिए श्रीलंका का ही नाम है।

आइए देखते हैं भारत के सबसे कम ओवर में पूरी टीम को पवेलियन भेजने की जीत-

ओवर टीम साल
15.2 श्रीलंका 2023
17.4 बांग्लादेश 2014
22.0  श्रीलंका 2023
23.0 श्रीलंका 2003
23.0 वेस्टइंडीज 2023