विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Eng: "भारत में स्पिनिंग ट्रैक पर बाजबॉल अप्रोच नहीं करेगी काम", पूर्व भारतीय कप्तान ने Team India पर की बड़ी भविष्यवाणी

By Jagran News Edited By: Geetika Sharma
Published: Sun, 28 Jan 2024 03:05 PM (IST)

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने में सक्षम बताया है। ...और पढ़ें

गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने में सक्षम बताया। फोटो- एक्स
गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने में सक्षम बताया। फोटो- एक्स

HighLights

  1. गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने में सक्षम बताया
  2. भारतीय जमीन पर कोई 230 या 240 रन बनाकर जीत नहीं सकता है
  3. गांगुली ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी टीम इंडिया की बात की

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sourav Ganguly on bazball approach: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने में सक्षम बताया है। गांगुली ने कहा कि हैदराबाद में इंग्लैंड के पास मौका था, लेकिन वे अपनी पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

इंग्लैंड ने नहीं की अच्छी बल्लेबाजी

गांगुली ने कहा कि भारत इस सीरीज में जीत दर्ज करेंगे, लेकिन अब देखना यह है कि 4-0 से जीतेगा या 5-0 से।पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हर मैच निर्णायक होगा। अगर इंग्लैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की होती तो वह यह टेस्ट मैच जीत सकता था।

ऑस्ट्रेलिया के अलावा नहीं जीत सकेगी कोई टीम

भारतीय जमीन पर कोई 230 या 240 रन बनाकर जीत नहीं सकता है। 350 या 400 रन के टारगेट से इंग्लैंड भारत को हरा सकता था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। इंग्लैंड के लिए यह एक मुश्किल सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी यहां कोई प्रभाव पैदा करें।" 

ये भी पढ़ें: Ind VS Eng: "कभी NCA नहीं गए Virat Kohli...", 'हिटमैन' ने Team India के स्टार बल्लेबाज की तारीफ में गढ़े कसीदे

स्पिनिंग ट्रैक पर नहीं चलेगी बाजबॉल

गांगुली ने बाजबॉल पर बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड की यह चर्चित शैली भारत में स्पिनिंग ट्रैक पर लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि "बाजबॉल एक ऐसा दृष्टिकोण है जहां मैच तेजी से खेला जाता है। भारत के पास स्पिनिंग विकेट हैं और इसलिए बाजबॉल यहां लागू नहीं होगा। गांगुली ने इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 में भी भारतीय टीम के प्रदर्शन पर बात की। 

टी20 वर्ल्ड कप पर गांगुली ने की बात

गांगुली ने कहा कि टी20 विश्व कप में भारत के पास अच्छा मौका है। हाल ही में, भारत विश्व कप फाइनल में खेला था और यह दुखदायक था कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गए। मुझे उम्मीद नहीं थी कि पूरे टूर्नामेंट में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हम हार जाएंगे, लेकिन खेलों में ऐसा होता है।

भारत एक बेहतर टीम

भारत एक बहुत अच्छी टीम है। भारत के लिए यह एक और मौका होगा क्योंकि वेस्टइंडीज और अमेरिका में भी हालात भारत जैसे हैं। आईपीएल विश्व कप की तैयारी के तौर पर काम करेगा। गांगुली ने कहा कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम के अन्य खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को मौके का फायदा उठाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Ind vs Eng: R Ashwin की घूमती गेंद पर गुमराह हुए इंग्लिश कप्तान, नाम जुड़ी खास उपलब्धि, कपिल देव के क्लब में हुए दाखिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।