DSP भाई डराते हैं... क्या सिराज ने फेंकी 181.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद? कंगारुओं की सिट्टी-पिट्टी गुम
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक मजेदार पल देखने को मिला। स्पीड-गन में हुई टेक्निकल खराबी के चलते सिराज की एक गेंद की स्पीड 181.6 किमी प्रति घंटे की दिखाई गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने फोटो शेयर करते हुए मजेदार कमेंट्स किए। एक तो लिखा कि यह क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन जब स्टंप्स की घोषणा की गई तो भारत के पास मुस्कुराने के लिए कुछ नहीं था। हालांकि, फैंस ने खुद के मनोरंजन करने के लिए कुछ ढूंढ़ लिया था। पहले दिन के आखिरी सत्र में स्पीड-मीटर में तकनीकी खराबी ने कुछ लोगों को उस वक्त हैरान कर दिया, जब मोहम्मद सिराज की एक गेंद की स्पीड 181.6 किमी प्रति घंटे की दिखाई गई।
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी का 25वां ओवर सिराज करने आए। इस दौरान एक अजीब-गरीब वाक्या देखने को मिला। इस ओवर की एक गेंद की स्पीड 181.6 किमी प्रति घंटे की दिखाई गई। इसे देकर फैंस हैरान रह गए। इसके बाद फैंस ने कंगारुओं के खूब मजे लिए।
Siraj bowled the fastest delivery in cricket 🤯 pic.twitter.com/SRN1lOJ4V5
— mufaddla parody (@mufaddl_parody) December 6, 2024
फैंस ने लिए कंगारुओं के मजे
हालांकि, स्पीड-मीटर में हुई तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ। इस पल को सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब शेयर किया और कंगारुओं के मजे लिए। सोशल मीडिया यूजर्स ने स्क्रीन शॉट लेकर खूब मीम्स बनाए। एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'भाई डराते हैं।' वहीं, किसी ने लिखा कि यह क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद रही।
सिराज-लाबुशेन के बीच हुई नोकझोंक
बता दें कि इसी ओवर में सिराज और मार्नस लाबुशेन के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। सिराज गेंद फेंक के लिए तैयार थे, तभी मार्नस लाबुशेन ने उन्हें रोक दिया। इस पर सिराज ने गुस्से से गेंद विकेट पर फेंक दी। हालांकि, गेंद सीधे ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। दरअसल, लाबुशेन को साइड स्क्रीन के पास खड़े एक शख्स से परेशानी हो रही थी। सिराज ने लाबुशेन से इसका बदला लेने के लिए दो बाउंसर मारी।
DSP भाई तो डराता है...सिराज और लाबुशेन के बीच नोकझोंक😂😇🤣 pic.twitter.com/BC2aMv0pXt
— Umesh kumar (جوکر) (@umeshjoker) December 6, 2024
ऐसा रहा पहले दिन का खेल
गौरतलब हो कि दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा दिखा। भारतीय टीम तेज गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। पूरी टीम 180 रन बनाकर सिमट गई। मिचेल स्टार्क ने 6 भारतीय बल्लेबाजों का शिकार किया। नीतीश कुमार रेड्डी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्तो होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।