मैनचेस्टर में Shubman Gill का थ्रिल, शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में की उठापटक; गावस्कर के क्लब में बनाई जगह
मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी दिन कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज का चौथा टेस्ट शतक लगाया। 5वें दिन की शुरुआत में ही गिल ने कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया। चौथे दिन स्टंप तक 78 रन वाले गिन ने आखिरी दिन 3 रन बनाते ही गिल के इस सीरीज में 700 रन पूरे हो गए। गिल इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी दिन का खेल जारी है। 5वें दिन की शुरुआत में ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चौथे दिन स्टंप तक गिल ने 78 रन बना लिए थे।
आखिरी दिन 3 रन बनाते ही गिल के इस सीरीज में 700 रन पूरे हो गए। शुभमन गिल इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने। इतना ही नहीं वह भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में 700 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं।
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन
- 774: सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज़, 1971 (विदेश में)
- 732: सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज़, 1978/79 (घरेलू)
- 712: यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड, 2024 (घरेलू)
- 701*: शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में)
सीरीज में गिल का प्रदर्शन
गिल इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 4 टेस्ट की 8 पारियों में वह 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 227 गेंदों पर 147 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में वह फीके (8) रहे थे।
बर्मिंघम में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान ने इतिहास रच दिया था। गिल ने पहली पारी में 387 गेंदों पर 269 रन कूट दिए थे। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 3 छक्के लगाए थे। गिल दूसरी पारी में भी नहीं रुके थे और उन्होंने 162 गेंदों पर 161 रन की तूफानी पारी खेली थी।
लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय कप्तान का बल्ला नहीं चला। उन्होंने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 12 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उन्होंंने शतक लगाया।
एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक शतक
- 4 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1971 (विदेश में)
- 4 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू)
- 4 - विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014/15 (विदेश में)
- 4 - शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में)
दूसरी पारी में 2 विकेट 0 पर खोने के बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। दोनों ने 417 गेंद खेलकर रिकॉर्ड बना दिया। केएल राहुल शतक से चूक गए। बेन स्टोक्स ने उन्हें 90 के स्कोर पर LBW आउट किया।
इंग्लैंड टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाली भारतीय जोड़ियां
- 417 बॉल: केएल राहुल/ शुभमन गिल (मैनचेस्टर, 2025)*
- 405 बॉल: संजय बांगर/ राहुल द्रविड़ (लीड्स, 2002)
- 357 बॉल: सचिन तेंदुलकर/ सौरव गांगुली (लीड्स, 2002)
- 312b बॉल: मुरली विजय/ एमएस धोनी (नॉटिंघम, 2014)
टेस्ट कप्तान के रूप में पहली सीरीज में सर्वाधिक रन
- 810 - सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, 1936/37 (घरेलू)
- 722* - शुभमन गिल (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश)
- 702 - ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम वेस्टइंडीज, 1975/76 (घरेलू)
- 636 - क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज) बनाम भारत, 1974/75 (विदेश)
- 582 - पीटर मे (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1955 (घरेलू)
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारतीय टीम को लॉर्ड्स में भारी न पड़ जाए अपनी ये गलती, इंग्लैंड पलटवार को पूरी तरह तैयार!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।