विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनु भाकर ने सचिन तेंदुलकर से की मुलाकात, अपनी सफलता के लिए दिया श्रेय; शेयर की तस्वीर

Published: Fri, 30 Aug 2024 09:46 PM (IST)

ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर ने शुक्रवार को क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। मनु ने अपने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

सचिन तेंदुलकर के साथ मनु भाकर। फोटो- सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर के साथ मनु भाकर। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. सचिन तेंदुलकर से मिलीं मनु भाकर
  2. मनु भाकर के साथ परिवार भी रहा मौजूद
  3. इससे पहले सूर्यकुमार से मिल चुकी हैं मनु

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्टार शूटर और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर ने शुक्रवार को क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। मनु ने तस्वीरें शेयर सचिन तेंदुलकर अपनी जीत का श्रेय दिया। साथ ही अपनी खुशी जाहिर की। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने भी मनु की तारीफ की, साथ ही युवाओं की प्रेरणा स्रोत बताया।

मनु की पोस्ट पर अपने जवाब में क्रिकेट के दिग्गज ने कहा, आपसे और आपके परिवार से मिलना वाकई खास था, मनु। आपकी सफलता की कहानी अब दुनिया भर की युवा लड़कियों के लिए बड़े सपने देखने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा का स्रोत है। बेहतरी के लिए प्रयास करते रहें और नए मानक स्थापित करें।

मनु भाकर ने रचा था इतिहास

बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचा था। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। भाकर और उनके जोड़ीदार सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया।

मनु और सरबजोत की जोड़ी ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ मैच में दक्षिण कोरिया के ली वोनहो और ओह ये जिन को 16-10 से हराया। मनु और सरबजोत दोनों ने दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों के खिलाफ सीरीज में लगातार 10 अंक बनाए और भारत को दूसरा पदक दिलाया।

तीसरा मेडल जीतने से चूकीं 

मनु भाकर ने ओलंपिक में भारत का पदक का खाता खोला। उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बनीं।

अपने अंतिम इवेंट में, वह ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रिपल मेडल से चूक गईं और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। वह ओलंपिक में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनने का अवसर चूक गईं।

यह भी पढे़ं- मनु भाकर अब बनेंगी क्रिकेटर! सूर्यकुमार यादव से सीख रही हैं टेक्नीक, खुद किया खुलासा

यह भी पढ़ें- 'मैं राजनीति नहीं करूंगी', मनु भाकर ने बताई अपनी असली मंजिल, नहीं मानेंगी हार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।