सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल को पकड़ा रंगे हाथ, पीठ पीछे किसी और लड़की से कर रहे थे बात, देखें Video
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर सारा तेंदुलकर के नाम के साथ चर्चा में है। इंग्लैंड में हुए एक इवेंट में दोनों दिखाई दिए और वहां सारा ने शुभमन गिल को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस बात की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे से भारत की टेस्ट टीम की कमान मिली है। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहा है। अभी तक गिल की कप्तानी की अधिकतर तारीफ ही हुई है। हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर वह अपनी कप्तानी से ज्यादा बैटिंग के कारण चर्चा में रहे। हाल ही में गिल एक और कारण से चर्चा में हैं। उनका नाम एक बार फिर सारा तेंदुलकर के साथ लिया जा रहा है।
इसका कारण सारा का भी अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में होना है। भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने लंदन में एक चैरिटी इवेंट आयोजित किया था जिसमें सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और सारा भी थीं। इसी इवेंट में भारतीय टीम भी थी। यहां सारा और गिल के साथ होने के कारण फिर से इन दोनों के नाम की एक-साथ चर्चा होने लगी है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सारा तेंदुलकर को देखते हुए रंगे हाथ पकड़े गए शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा ने कर दिया तंग, देखें Video
सारा ने पकड़ा!
इसी इवेंट में से गिल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सारा भी नजर आ रही है और इसी कारण एक बार फिर दोनों की चर्चा हो रही है। दरअसल, गिल इस इवेंट में किसी लड़की से बात कर रहे थे। वीडियो में इस लड़की की शक्ल नहीं दिखाई दे रही है सिर्फ बाल और पीठ दिखाई दे रही है। गिल इस लड़की से हंसते हुए बात कर रहे हैं। गिल के पीछे ही सारा बैठी हैं और उनकी पीठ भी गिल की तरफ है। गिल जब बात कर रहे हैं तो सारा उन्हें पलटकर देखती हैं और फिर चली जाती हैं।
इसी कारण से ये दोनों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर काफी मचाक-मस्ती चल रही है। कुछ कह रहे हैं कि सारा ने गिल को किसी से बात करते हुए पकड़ लिया। हालांकि, ये महज इत्तेफाक ही लगता है क्योंकि सारा जब उठकर जा रही थीं तब हल्के से पीछे देखा था जो स्वाभाविक है। इत्तेफाक से उनके पीछे गिल बैठे थे।
Shubman Gill and Sara palat moment 😍🥹
— Jeet (@JeetN25) July 17, 2025
US when ? 😭 pic.twitter.com/5Zd92d4XaJ
जमकर होती है चर्चा
शुभमन गिल का नाम सारा के साथ लंबे समय से जोड़ा जा रहा है। इसका कारण इन दोनों का सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट लाइक करना था। तभी से इन दोनों के कथित अफेयर की चर्चा होने लगी और कहा जाने लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच फिर दोनों ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया तो चर्चा कुछ कम हुई। हालांकि, अब एक बार फिर दोनों सुर्खियां बटोर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।