विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SA20 Auction: नीलामी में खर्च हुए 65 करोड़ रुपये, युवाओं पर जताया गया भरोसा

Published: Wed, 10 Sep 2025 04:23 PM (IST)

SA20 लीग (साउथ अफ्रीका टी20 लीग) के 2025-26 सीजन की नीलामी में जमकर पैसे खर्च किए गए। लीग के चौथे ...और पढ़ें

ऑक्‍शन में कई प्‍लेयर्स की हुई चांदी। इमेज- एक्‍स
ऑक्‍शन में कई प्‍लेयर्स की हुई चांदी। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. SA20 लीग के चौथे सीजन से पहले हुआ ऑक्‍शन
  2. 6 फ्रेंचाइजी ने खर्च किए करोड़ों रुपये
  3. डेवाल्ड ब्रेविस ने रच दिया इतिहास

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SA20 लीग (साउथ अफ्रीका टी20 लीग) के 2025-26 सीजन की नीलामी में जमकर पैसे खर्च किए गए। लीग के चौथे सीजन से पहले प्‍लेयर्स पर करीब 65 करोड़ की भारी भरकम राशि खर्च की गई। डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड (करीब 8.31 करोड़ रुपये) में खरीदा। वह लीग के इतिहास के सबसे महंगे प्‍लेयर बने। ऑक्‍शन में 12 अंडर-23 क्रिकेटरों पर 22.8 मिलियन रैंड (लगभग 11.4 करोड़ रुपये) खर्च किए गए।

दादा ने जताई ये उम्‍मीद

प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए हेड कोच सौरव गांगुली ने ब्रेविस को साइन करने को लेकर का, "मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मुझे लगता है कि वह एक जबरदस्त प्‍लेयर हैं। पिछले डेढ़ साल में उनके खेल में वाकई बहुत सुधार हुआ है। जैसा कि हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखा। उस दौरे पर उन्होंने दिखाया कि वह खेल को बदलने वाले खिलाड़ी हैं। टी20 क्रिकेट में आपको ऐसे ही प्‍लेयर चाहिए।"

उन्‍होंने कहा, "हमारे पास रसेल और रदरफोर्ड हैं, जो वाकई कमाल कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि ब्रेविस भी ऐसा ही करेंगे। मैं कभी भी प्रदर्शन को पैसे से नहीं जोड़ता। मेरा मानना ​​है कि वह एक बेहतरीन प्‍लेयर हैं। वह स्पिन को बहुत अच्छी तरह से खेलते हैं, जो बेहद महत्वपूर्ण है। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए उन पर पैसा खर्च किया गया है।"

निवेश देखकर अच्‍छा लगा

SA20 लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने नीलामी के बाद कहा, "मैं हमेशा आंकड़ों के बारे में बात करने से हिचकिचाता हूं, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में फिर से निवेश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक ऐसा निवेश है जो पहले कभी नहीं हुआ था। फ्रेंचाइजी आई हैं और उन्होंने सही निवेश किया है। आप देख सकते हैं कि वे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का समर्थन कर रही हैं।"

स्मिथ ने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले तीन-चार सालों में खिलाड़ियों ने जिस तरह से प्रगति की है, उसका श्रेय उन्हें भी जाता है। मुझे लगता है कि उनमें कुछ अच्छी प्रतिभाएं हैं। SA20 ने जो मंच प्रदान किया है, उससे उन्हें न केवल यहां, बल्कि अन्य लीगों और इंटरनेशनल लेवल पर भी उन्हें फायदा हुआ है।"

पिछली नीलामी का हाल

SA20 नीलामी का पिछला रिकॉर्ड सनराइजर्स ईस्टर्न केप के ट्रिस्टन स्टब्स के नाम था। 2022 में उन्‍हें केपटाउन में हुई पहली नीलामी में 9.2 मिलियन रैंड (लगभग 4.6 करोड़ रुपये) में खरीदा था। जोबर्ग सुपर किंग्स ने प्रोटियाज ऑलराउंडर वियान मुल्डर को 9 मिलियन रैंड (लगभग 4.5 करोड़ रुपये) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को 6.3 मिलियन रैंड (लगभग 3.1 करोड़ रुपये) में खरीदकर इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई। छह फ्रेंचाइजी ने 84 खिलाड़ियों पर 129.3 मिलियन रैंड (लगभग 65 करोड़ रुपये) खर्च किए।

युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका डरबन सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा होंगे। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 2.3 मिलियन रैंड (लगभग 1.1 करोड़ रुपये) में खरीदा गया है। वहीं, युवा खिलाड़ी जैन्को स्मिट, बयांडा माजोला और जेजे बेसन को जोबर्ग सुपर किंग्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स ने अपने पहले दक्षिण अफ्रीकी 20 सीजन के लिए चुना है।

स्मिथ ने कहा, "हमने युवा खिलाड़ियों में इनवेस्‍ट किया है।अंडर-23 में मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों पर 22 मिलियन रैंड से ज्‍यादा का इवनेस्‍ट किया गया है, जो अविश्वसनीय है।"

यह भी पढ़ें- SA20 Auction: Dewald Brevis पर फ्रेंचाइजी ने लुटाया करोड़ों का खजाना, एसए20 इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर रचा इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।