विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SA20 Auction: Dewald Brevis पर फ्रेंचाइजी ने लुटाया करोड़ों का खजाना, एसए20 इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर रचा इतिहास

Published: Tue, 09 Sep 2025 09:06 PM (IST)

SA20 लीग के ऑक्शन में डेवाल्ड ब्रेविस सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 8.31 करोड़ रुपये में खरीदा। ...और पढ़ें

Dewald Brevis बने SA20 इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
Dewald Brevis बने SA20 इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

HighLights

  1. SA20 Auction में डेवाल्ड ब्रेविस पर झमाझम हुई नोटों की बरसात
  2. SA20 इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने डेवाल्ड ब्रेविस
  3. डेवाल्ड ब्रेविस को 8 करोड़ रुपये में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने खरीदा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SA20 लीग (साउथ अफ्रीका टी20 लीग) के 2025-26 सीजन की नीलामी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इस ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के साथ दुनिया भर के कई क्रिकेटर्स पर बोली लगी, जहां डेवाल्ड ब्रेविसन(Dewald Brevis) को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड (करीब 8.31 करोड़ रुपये) में खरीदा।

वह SA20 इतिहास के सबसे महंगा खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे कुछ ही मिनटों पहले एडन मार्करम लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, लेकिन डेवाल्ड ने उनका रिकॉर्ड थोड़े समय में तोड़ दिया।

Dewald Brevis बने SA20 इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को SA20 Auction में खरीदने के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स और जॉबर्ग सुपर किंग्स (JSK) के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। JSK (जो IPL की टीम CSK की सिस्टर फ्रेंचाइजी है) ने 16.4 मिलियन रैंड तक बोली लगाई, लेकिन अंत में बाजी प्रिटोरिया ने मारी और उन्हें करीब 8.31 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

एडन मार्करम 7 करोड़ में बिके

उनसे कुछ ही देर पहले एडन मार्करम को 14 मिलियन रैंड (यानी 7 करोड़ रुपये) में डबरन सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा। उनका बेस प्राइस 0.5 मिलियन रैंड था। पिछले सीजन तक वह सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते थे।

वहीं,एडन मार्करम अब डरबन सुपर जाइंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे जो कि वही फ्रेंचाइजी ग्रुप है जो IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) का मालिक है। दिलचस्प बात ये है कि IPL 2025 मेगा ऑक्शन में मार्करम को LSG ने सिर्फ 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन SA20 ऑक्शन में उनकी कीमत तीन गुना से ज्यादा, यानी 7 करोड़ तक चली गई।

CSK में खेल चुके हैं ब्रेविस

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवाल्ड ब्रेविस धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके इसी परफॉर्मेंस को देखते हुए शायद JSK (CSK से जुड़ी टीम) उन्हें खरीदना चाहती थी, लेकिन अंत में बाजी प्रिटोरिया ने मारी।

Dewald Brevis का क्रिकेट करियर

टी20I- 10 मैच में 318 रन

टेस्ट- 2 मैच में 84 रन

वनडे-6 मैच में 110 रन

आईपीएल- 16 मैचों में 455 रन

SA20 Auction Updates

  • डेवाल्ड ब्रेविस SA20 लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स ने R16.5 मिलियन में खरीदा।
  • उनके साथ ही टीम ने केशव महाराज को R1.7 मिलियन और लुंगी एनगिडी को R2.3 मिलियन में अपनी टीम में शामिल किया।
  • डरबन सुपर जाइंट्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ कड़ी टक्कर के बाद एडेन मार्करम को R14 मिलियन में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा, टीम ने डेवन कॉनवे (R3.25 मिलियन) और युवा खिलाड़ी क्वेना माफाका (R2.3 मिलियन) को भी अपनी टीम में लिया।
  • सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एनरिक नॉर्टजे (R5 मिलियन), क्विंटन डी कॉक (R2.4 मिलियन), मैथ्यू ब्रीट्जके (R6.1 मिलियन) और सेनुरान मुथुस्वामी (R1.5 मिलियन) को खरीदा
  • जॉबर्ग सुपर किंग्स ने अपने RTM (रिटेंशन ट्रेड मार्केट) का इस्तेमाल कर नांद्रे बर्गर (R6.3 मिलियन) को अपनी टीम में रखा और वीयान मुल्डर (R9 मिलियन) को साइन किया।
  • वहीं, MI केप टाउन ने रासी वैन डर डसेन (R5.2 मिलियन) को टीम में शामिल किया।
  • रहमानुल्लाह गुरबाज, तबरेज़ शमसी और इमरान ताहिर जैसे बड़े खिलाड़ी को अब तक किसी ने नहीं खरीदा, जो सबसे ज्यादा हैरानी की बात रही।

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली हुए विलायती, इस विदेशी टीम की संभाली जिम्मेदारी; बन गए हेड कोच

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे पसंदीदा टी20 लीग में से एक की अगले साल होगी वापसी, 2015 में हुई थी बंद; नए नाम के साथ होगा टूर्नामेंट का आयोजन