विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: इंग्लिश गेंदबाजों को बख्शने के मूड में नहीं Rohit Sharma, हिटमैन ने नेट्स में जमकर बहाया पसीना; देखें तस्वीरें

Published: Mon, 22 Jan 2024 03:50 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jan 2024 04:01 PM (IST)

टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ना है जिसका आगाज 25 जनवरी से होने जा ...और पढ़ें

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने नेट्स में जमकर बहाया पसीना फोटो क्रेडिट- मुंबई इंडियंस एक्स
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने नेट्स में जमकर बहाया पसीना फोटो क्रेडिट- मुंबई इंडियंस एक्स

HighLights

  1. रोहित शर्मा ने नेट्स में जमकर बहाया पसीना
  2. इंग्लैंड के खिलाफ दमदार है हिटमैन का रिकॉर्ड
  3. 25 जनवरी से खेला जाएगा सीरीज का पहला टेस्ट मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। कप्तानी के साथ-साथ हिटमैन का बल्ला भी खूब रन उगल रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाल मचाने के बाद भारतीय कप्तान अब टेस्ट में भी रंग जमाने को तैयार हैं।

टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड (IND vs ENG) से भिड़ना है, जिसका आगाज 25 जनवरी से होने जा रहा है। रोहित ने इस सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिटमैन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रोहित ने जमकर बहाया पसीना

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स अकाउंट पर रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में हिटमैन नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित बैटिंग करते हुए काफी फोकस दिख रहे हैं। रोहित का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में हिटमैन अपनी सरजमीं पर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से धमाल जरूर मचाना चाहेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ दमदार रोहित का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को इंग्लैंड का बॉलिंग अटैक टेस्ट क्रिकेट में खूब रास आता है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कुल 9 मैच खेले हैं। इस दौरान खेली 17 पारियों में हिटमैन ने 49.19 के दमदार औसत से 747 रन बनाए हैं। रोहित अंग्रेजों के खिलाफ 2 शतक और तीन अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Test: Virat Kohli पहले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का नहीं होंगे हिस्सा, BCCI ने बताई वजह

भारत में कैसा है रोहित का रिकॉर्ड?

टेस्ट क्रिकेट में भारत की सरजमीं पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार रहा है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपनी धरती पर रोहित 24 मैचों की 36 पारियों में बल्ला थामकर मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान हिटमैन ने 66.73 की दमदार औसत से 2002 रन ठोके हैं। रोहित भारत में 8 शतक और 6 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।