विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में खास ट्रॉफी देख रोहित शर्मा ने दिया गजब रिएक्शन, फिर दिग्गजों के लिए नाम, अपनी फेवरेट टीम भी बताई, जानिए क्या है पूरा मामला

Published: Sat, 01 Jun 2024 08:02 PM (IST)

रोहित शर्मा दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले रोहित ने 2022 में ...और पढ़ें

रोहित शर्मा दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान उतर रहे हैं।
रोहित शर्मा दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान उतर रहे हैं।

HighLights

  1. रोहित शर्मा ने खास ट्रॉफी को देख दिया गजब रिएक्शन
  2. रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान हैं
  3. रोहित शर्मा दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर रहे हैं।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया अपने दूसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने 2007 के बाद से दोबारा टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। इस बार भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह अपने खिताबी सूखे को खत्म कर सके। टीम इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में उतर रही है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रोहित ने अमेरिका में एक खास ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाया और इस ट्रॉफी को देख उन्होंने गजब रिएक्शन दिया।

रोहित दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले रोहित ने 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी की थी लेकिन सेमीफाइनल से आगे टीम को नहीं ले जा पाए थे। सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli ने जो कभी सपने में नहीं सोचा था वो होने वाला है, खुद हो गए हैरान, फिर कहा- ये तो शुरुआत है

ट्रॉफी देख दिया गजब रिएक्शन

रोहित ने जैसे ही ट्रॉफी को देखा उनके मुंह से गजब बात निकल गई और फिर उन्होंने दिग्गजों को याद किया। ये ट्रॉफी मशहूर बास्केटबॉल लीग एनबीए की ट्रॉफी है जिसे लैरी ओ ब्रायन चैंपियंस ट्रॉफी कहा जाता है। रोहित ने जैसे ही इस ट्रॉफी को देखा तो पंजाबी में कहा, "ओ लैरी पाजी, कि हाल चाल।" ये कहते हुए रोहित जोर से हंस दिए।

इसके बाद रोहित ने बताया कि उनका बास्केटबॉल खिलाड़ी कौन है। रोहित ने बताया कि माइकल जॉर्डन उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। रोहित ने कहा कि जॉर्डन ने शिकागो बुल्स के लिए जो किया वो शानदार है। इसके बाद रोहित ने लैबरॉन जैम्स, स्टेफ करी का भी नाम लिया और उनके खेल की प्रशंसा की है।

View this post on Instagram

A post shared by NBA India (@nbaindia)

रोहित कर पाएंगे कमाल

रोहित शर्मा वो खिलाड़ी हैं जो उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। तब रोहित ने बतौर खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीता था लेकिन अब उनकी कोशिश एक कप्तान के तौर पर ये ट्रॉफी जीतने की है। भारत को पांच जून को अपना पहला मैच आयरलैंड से खेलना है। वहीं दूसरा मैच नौ जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत को जख्म देने वाली टीम के नाम हे ये खास रिकॉर्ड, रोहित एंड कंपनी इस बार करेगी कसर पूरी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।