विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli ने जो कभी सपने में नहीं सोचा था वो होने वाला है, खुद हो गए हैरान, फिर कहा- ये तो शुरुआत है

Published: Sat, 01 Jun 2024 06:51 PM (IST)

विराट कोहली इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। टीम इंडिया को शुक्रवार को बांग्लादेश ...और पढ़ें

विराट कोहली पर होंगी सभी की नजरें
विराट कोहली पर होंगी सभी की नजरें

HighLights

  1. विराट कोहली ने जो नहीं सोचा था वो हो रहा है
  2. विराट कोहली टीम इंडिया के साथ इस समय अमेरिका में हैं
  3. विराट कोहली की नजरें टी20 वर्ल्ड कप में दमदार खेल पर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कई चीजें हमारे जीवन में ऐसी होती हैं जिनके बारे में हमारा मानना होता है कि ये कभी नहीं होगा। विराट कोहली के साथ भी ऐसा था। उनका एक विश्वास अटल था लेकिन अब वो होने वाला है जो विराट कोहली ने कभी सोचा नहीं था। अब विराट कोहली खुद इस काम को करेंगे।

विराट कोहली इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। टीम इंडिया को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। इससे टीम इंडिया अपनी तैयारी परखेगी। इस मैच से पहले कोहली ने बताया कि वो क्या है जिसका उन्हें कभी यकीन नहीं था लेकिन अब वो काम होने वाला है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत को जख्म देने वाली टीम के नाम हे ये खास रिकॉर्ड, रोहित एंड कंपनी इस बार करेगी कसर पूरी!

कोहली ने क्या कहा?

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अमेरिका में क्रिकेट खेलने को लेकर अपनी बात रखी है। विराट ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका में वह क्रिकेट खेलेंगे और वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। कोहली ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम अमेरिका में किसी भी तरह की क्रिकेट खेलेंगे। लेकिन अब ये हकीकत है। इससे हमें पता चलता है कि इस खेल का प्रभाव किस तरह से अमेरिका में पड़ रहा है। अमेरिका इस बदलाव को वर्ल्ड कप को लेकर, कबूल करने को तैयार है।"

ये अच्छी शुरुआत

विराट कोहली ने कहा है कि ये अमेरिका के लिए अच्छी शुरुआत है। कोहली ने कहा, "मुझे लगता है कि ये अच्छी शुरुआत है। ये शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा। यो डोमिनो इफैक्ट की शुरुआत है। मुझे उम्मीद है कि यं लंबे समय तक रहेगा।"

यह भी पढ़ें- IPL 2024 चैंपियन के स्वागत में उमड़ा शहर, लोगों में सेल्फी खिंचाने, माला पहनाने की लगी होड़, वायरल हो गया Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।