Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रंग में लौट रहे थे Rohit Sharma, तभी कर दी बड़ी गलती, Ranji trophy में दूसरी पारी में भी फेल हो गए भारतीय कप्तान

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 12:46 PM (IST)

    तकरीबन आठ साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने वाले रोहित शर्मा पहली पारी में तो फेल रहे ही थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अच्छी शुरुआत कर बड़ी पारी की उम्मीद जगाई। हालांकि वह इस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और पवेलियन लौट लिए। उनके जाने के बाद मुंबई की टीम भी लड़खड़ा गई।

    Hero Image
    रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी की दूसरी पारी में भी फेल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा की खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। रणजी ट्रॉफी में भारतीय कप्तान एक बार फिर फेल हो गए हैं। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे मैच में रोहित पहली पारी में जल्दी आउट हो गए थे। उम्मीद थी कि दूसरी पारी में वह कमाल करेंगे, लेकिन इस पारी में उनका बल्ला खामोश ही रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित ने दूसरी पारी की जिस तरह से शुरुआत की थी उससे लगा था कि वह एक बड़ा पारी खेल सकते हैं,लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस पारी में रोहित के लिए एक अच्छी बात सिर्फ यही रही कि वह दोहरे अंक में पहुंच सके।

    यह भी पढ़ें- Rohit Sharma का विकेट लेने के बाद क्यों खामोश था जम्मू-कश्मीर का गेंदबाज, सामने आई बड़ी वजह, इसलिए नहीं मनाया जश्न

    युद्धवीर सिंह ने बनाया शिकार

    यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए रोहित ने टीम को मजबूत किया। दोनों ने मिलकर 54 रन जोड़े और इसी स्कोर पर वह पवेलियन लौट लिए। युद्धवीर सिंह की गेंद पर अबिद मुश्ताक ने उनका कैच लपका। रोहित ने 35 गेंदों का सामना कर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेड 88 का रहा। रोहित अपने टच में दिख रहे और इस दौरान उन्होंने कुछ खूबसूरत शॉट्स लगाए।

    हालांकि, उनकी पारी ज्यादा देर चल नहीं सकी। अच्छी शुरुआत को रोहित बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और इस तरह उनकी आठ साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी फीकी रही। पहली पारी में रोहित के बल्ले से सिर्फ तीन रन ही निकले थे। यानी इस मैच में भारतीय कप्तान के बल्ले से सिर्फ 31 रन ही निकले।

    मुंबई की हालत खराब

    रोहित के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। यशस्वी जायसवाल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके उन्हें भी युद्धवीर ने अपना शिकार बनाया। यशस्वी से पहले हार्दिक तामोर उमर नजीर का शिकार बन गए थे। उन्होंने एक रन ही बनाया। वहीं यशस्वी ने 51 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर 17 रन ही बना सके। शिवम दुबे खाता तक नहीं खोल पाए।

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy के एक मैच ने जम्‍मू-कश्‍मीर के खिलाड़ी को देश में दिला दी पहचान, जानें कौन हैं 31 साल के Umar Nazir Mir?