Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rohit Sharma Car: अपनी लेम्बोर्गिनी कार के लिए रोने लगे रोहित शर्मा, वायरल हुआ भारतीय कप्तान का वीडियो

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 02:20 PM (IST)

    चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सफल अभियान के बाद रोहित अब आईपीएल के अपने 18वें सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं। रोहित का पिछली बार बल्ले से प्रदर्शन अच्छ ...और पढ़ें

    Hero Image
    लेम्बॉर्गिनी कार के लिए रोने लगे रोहित शर्मा। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को कारों का बहुत शौक है। रोहित को अक्सर मुंबई में अपनी कार से सैर करते हुए देखा जाता रहा है, फैंस उनकी कारों के कलेक्शन से परिचित हैं। हालांकि, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी कार लेम्बोर्गिनी के लिए रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, आईपीएल के 18वें सीजन के लिए विज्ञापन कंपनियों ने भी कमर कस ली है। अपने प्रोडक्ट के लिए तरह-तरह के आइडिया के साथ ऐड बना रहे हैं। ऐसे में एक कंपनी के लिए ऐड करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को रोने की ऐक्टिंग करनी पड़ी। रोहित ने शनिवार 15 मार्च को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया है।

    भारतीय कप्तान के रोने का वीडियो वायरल

    उसमें भारतीय कप्तान रोते हुए नजर आए। विज्ञापन के दो हिस्से थे, जिसमें रोहित ने कहा कि प्रतियोगिता के विजेताओं को उनकी लेम्बॉर्गिनी कार जीतने का मौका मिलेगा। दूसरे वीडियो में रोहित को बहुत खुश दिखाया गया है, लेकिन एक प्रशंसक कार में बैठकर चला जाता है और भारतीय कप्तान को सुरक्षित घर पहुंचने के लिए कहता है। रोहित को एक ऑटोरिक्शा में बैठते हुए देखा गया और ड्राइवर से मीटर के हिसाब से चलने के लिए कहा गया।

    रोहित ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 264 फैंस के लिए था है और हमेशा रहेगा। बता दें कि रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी। जब उन्होंने लेम्बॉर्गिनी उरुस कार खरीदी तो '264' नंबर की खास नंबर प्लेट लगवाई।

    रोहित आईपीएल के 18वें सीजन के लिए तैयार

    चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सफल अभियान के बाद, रोहित अब आईपीएल के अपने 18वें सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं। रोहित का पिछली बार बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने 417 रन बनाए थे, जिसके कारण मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब रहा था। रोहित अपनी गलतियों से सबक लेना चाहेंगे और फिलहाल मालदीव में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। मुंबई इंडियंस का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

    यह भी पढे़ं- रोहित शर्मा के संन्यास न लेने पर छिड़ी बहस में कूदे एबी डिविलियर्स, कहा- वह क्यों रिटायर हो?