विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Sharma के घर फिर गूंजी किलकारी, Ritika Sajdeh ने बेटे को दिया जन्‍म

Published: Fri, 15 Nov 2024 11:50 PM (IST)

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा के घर खुशखबरी आई है। दरअसल रोहित शर्मा के ...और पढ़ें

रोहित शर्मा दूसरी बार बने पिता। इमेज- एक्‍स
रोहित शर्मा दूसरी बार बने पिता। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. रोहित शर्मा दूसरी बार बने पिता
  2. रोहित की बेटी का नाम समायरा है
  3. 22 नवंबर से होगा ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का आगाज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। रोहित शर्मा के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। भारतीय कप्‍तान एक बार फिर पिता बन गए हैं।

उनकी पत्‍नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार को एक बेटे को जन्‍म दिया। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है। रोहित और रितिका की शादी 13 दिसंबर, 2015 को हुई थी। दोनों की शादी को 9 साल होने वाले हैं।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी मिस नहीं करेंगे

इसके साथ ही अब रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले मैच में हिस्‍सा ले सकते हैं। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की शुरुआत 22 नवंबर से होनी है। खबरें आई थीं कि रोहित दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, ऐसे में वह टेस्‍ट सीरीज के 1-2 मुकाबले मिस कर सकते हैं।

हालांकि, रोहित शर्मा अब पूरी सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है। अगर भारत को WTC का फाइनल खेलना है तो ऑस्‍ट्रेलिया को 4-1 से हराना होगा। ऑस्‍ट्रेलिया को उनके घर में हराना जरा भी आसान नहीं है।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय कप्‍तान ने कंगारू टीम के खिलाफ 12 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इस दौरान 22 पारियों में उन्‍होंने 33.71 की औसत से 708 रन बनाए हैं। रोहित ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 3 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी लगाया है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का टेस्‍ट में सर्वाधिक स्‍कोर 120 रन है।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का शेड्यूल

  • पहला टेस्‍ट: 22 से 26 नवंबर
  • दूसरा टेस्‍ट: 6 से 10 दिसंबर
  • तीसरा टेस्‍ट: 14 से 18 दिसंबर
  • चौथा टेस्‍ट: 26 से 30 दिसंबर
  • 5वां टेस्‍ट: 3 से 7 जनवरी

पहले टेस्‍ट के लिए ऑस्‍ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, अभिमन्‍यू ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्‍मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

ये भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy: Mohammed Shami कब जाएंगे ऑस्‍ट्रेलिया? कोच का खुलासा आपको भी कर देगा खुश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।