विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Border Gavaskar Trophy: Mohammed Shami कब जाएंगे ऑस्‍ट्रेलिया? कोच का खुलासा आपको भी कर देगा खुश

Published: Fri, 15 Nov 2024 07:06 PM (IST)

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू होने वाली इस टेस्‍ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान ...और पढ़ें

रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं मोहम्‍मद शमी। इमेज- एक्‍स
रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं मोहम्‍मद शमी। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. मध्‍यप्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेल रहे शमी
  2. 22 नवंबर से होगा बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का आगाज
  3. ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने के अंत में बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी की शुरुआत होगी। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू होने वाली इस टेस्‍ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है। वनडे विश्‍व कप 2023 के हीरो मोहम्‍मद शमी को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है।

बोर्ड ने नहीं दिया था अपडेट

बीसीसीआई ने स्‍क्वॉड की घोषणा के दौरान शमी पर कोई अपडेट भी नहीं दिया था। मोहम्‍मद शमी अब रणजी ट्रॉफी में वापसी भी कर चुके हैं। बंगाल के तेज गेंदबाजी शमी ने मध्‍यप्रदेश के खिलाफ मैच में अपनी रफ्तार से कहर ढाया। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि शमी जल्‍द ही भारतीय टीम में वापसी करेंगे।

कोच ने किया खुलासा

शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने खुलासा किया है कि तेज गेंदबाज 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बदरुद्दीन ने कहा, "वह एडिलेड में खेले जाएने वाले दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम में शामिल होंगे। अब जब वह वापस आ गया है, अपनी फिटनेस साबित कर चुका है, विकेट ले चुका है, तो दौरे के दूसरे भाग में वह टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।"

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट में प्रदर्शन

  • शमी ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 12 टेस्‍ट मैच खेले हैं।
  • इस दौरान 23 पारियों में उन्‍होंने 32.09 की औसत और 3.57 की इकॉनमी से 44 विकेट चटकाए हैं।
  • 6/136 कंगारुओं के खिलाफ एक टेस्‍ट में उनका सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
  • वहीं ऑस्‍ट्रेलिया में कंगारू टीम के खिलाफ शमी ने 8 मुकाबले खेले हैं।
  • इस दौरान 15 पारियों में उनके हाथ 31 विकेट लगे हैं।
  • ऑस्‍ट्रेलियाई धरती पर शमी की औसत 32.16 की और इकॉनमी 3.55 की रही है।

ये भी पढ़ें: Mohammed Shami की जल्‍द भारतीय टीम में होगी वापसी! 1 साल बाद इस टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ शमी का प्रदर्शन

  • कुल टेस्‍ट- 12
  • विकेट- 44
  • औसत- 32.09
  • इकॉनमी- 3.57

ऑस्‍ट्रेलिया में शमी का प्रदर्शन

  • कुल टेस्‍ट- 8
  • विकेट- 31
  • औसत- 32.16
  • इकॉनमी- 3.55

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, अभिमन्‍यू ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्‍मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: मोहम्‍मद शमी ने कमबैक मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए चटकाए 4 विकेट, भारतीय टीम में जगाई वापसी की उम्‍मीदें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।