टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, फिटनेस टेस्ट पास कर न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए ऋषभ पंत
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।
-1794506935279_m.webp)
न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए ऋषभ पंत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, बेंगलुरु। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को पंत ने फिटनेस टेस्ट में सफलता हासिल की।
29 वर्षीय पंत ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला अगस्त में खेला था। इसके बाद वह बाईं ओर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हो गए थे। पिछले महीने उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका चयन बीसीसीआऊ के सेंटर आफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर था।
पंत वहीं अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। गुरुवार को पंत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विमान के पंख की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने कुछ इमोजी भी लगाए, जिससे संकेत मिला कि वह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए चयन के उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढ़ें- 44 की उम्र में नई शुरुआत, लंकाशायर ने दिखाया बाहर का रास्ता तो जेम्स एंडरसन ने इस काउंटी टीम का थामा हाथ
यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी जंग, जानिए कब और कहां मुकाबला देख सकेंगे लाइव
यह भी पढ़ें- KKR ने पिछली बार करोड़ों देकर किया था बाहर, अब IPL ऑक्शन में फिर किस्मत आजमाएंगे मुस्तफिजुर; इस बार क्या होगा?