विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND U19 vs PAK U19: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी जंग, जानिए कब और कहां मुकाबला देख सकेंगे लाइव

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:06 PM (IST)

एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी। भारत इस दौरान पिछली हार को भुलाकर खिताब जीतने की कोशिश करेगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग

भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच खिताब के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। टीम इंडिया ने गुरूवार को अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर अंतिम-2 में जगह बनाई थी।

भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों ग्रुप स्टेज के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले पाकिस्तान ने पिछले साल भारत को एशिया कप के फाइनल में मात दी थी।

भारत की नजर अब पाकिस्तान से इन दोनों हार का बदला लेने पर होगी। लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई वाली टीम पुराने हारों को भुलाकर खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

आर्यवीर सहवाग पर होगी जिम्मेदारी

भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट में आर्यवीर सहवाग ने शानदार प्रदर्शन किया है। वो चार मुकाबलों में 303 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक जमाया है।

आर्यवीर टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ ही बस बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे। आर्यवीर अब फाइनल में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर खिताब जिताने को देखेंगे।

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग

कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल शनिवार, 14 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल अल अमीरात में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल??

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल भारतीय समयानुसार 10:30 बजे शुरू होगा। वहीं मुकाबले का टॉस सुबह 10 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

किस एप पर देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल सोनी लिव एप पर भी देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे वनडे में रोहित शर्मा को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर, गेंदबाजी अटैक में भी बदलाव तय; सीरीज जीत पर भारत की नजर

यह भी पढ़ें- KKR ने पिछली बार करोड़ों देकर किया था बाहर, अब IPL ऑक्शन में फिर किस्मत आजमाएंगे मुस्तफिजुर; इस बार क्या होगा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।